रतलाम / जिले में 15 नवम्बर से 26 जनवरी तक आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नगर पालिका परिषद्, जावरा द्वारा इकबाल गंज मैला मेदान एवं शासकीय भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण पर किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय थे उनके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष अनम मो. युसुफ कड़पा सांसद प्रतिनिधि, प्रदीप चौधरी, महेश सोनी, बद्रीलाल शर्मा, राजेश शर्मा, अभय कोठारी, निर्मला हाड़ा, प्रमोद रावल, संतोष शर्मा, पार्षद पिंकी सोनू यादव, रजत सोनी, तेजसिंह कदम, सोनू चंद्रप्रकाश सोलंकी, शिवेन्द्र माथुर, भावना विश्वास शर्मा, अनिल मोदी, राजेश धाकड़, दशरथ कसानिया, मनीष उंटवाल आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदीप तिवारी, मनोहर पांचाल, विरेन्द्र सिंह चौहान, शंकर चतवाणी, प्रकाश बालचंदानी, मनीराम यादव, सुभाष टुकड़िया, अतुल मेहता, सोनू यादव, घनश्याम सोलंकी, चंद्र प्रकाश सोलंकी, मधुबाला राठौर आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. पांडे ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। कार्यक्रम में डॉ. पाण्डेय ने मेरी कहानी मेरी जुबानी की सक्सेस स्टोरी पर हितग्राहियों से संवाद किया। उज्जवला योजना के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया। लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं का सम्मान किया, प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में डॉ. एस.एल. खराड़ी, प्रेमकुमार अहिरवार, खाद्य अधिकारी शुभम सोनी, लोकेश विजय, राजीव राव, अरूण ओझा, पुष्पराज व्यास, हरेन्द्र सेमिल, पंकज राणावत, शैलेन्द्र दवे, ऋतु सोनी, दशरथ चौहान उपस्थित थे। स्वागत भाषण डॉ. एस. एल. खराड़ी ने दिया। आभार नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने माना। संचालन पुखराज बिड़वान ने किया।


