जावरा l भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के बिना जाति धर्मपंथ के योजनाएं बनाकर संपूर्ण देशभर के नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है, हम यह बात प्रमाणिक तौर पर बोल रहे हैं कि जिस कांग्रेस ने 70 वर्ष अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भय, भरम,और नफ़रत की राजनीति कर के वोट बैंक समझा व वोट हासिल कर देश पर राज किया लेकिन अल्पसंख्यक समाज के लोगों का उद्धार नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश तथा केंद्र की सरकार ने चाहे लाडली लक्ष्मी, लाडली बहन योजना हो या हज हाउस का निर्माण हो, मुख्यमंत्री निकाय योजना हो या फिर आयुष्मान योजना से लेकर के प्रधानमंत्री आवास योजना हो सारी योजनाओं का लाभ देश के नागरिकों को समान रूप से देने का काम किया है और यही कारण है कि हमारे अल्पसंख्यक समुदाय की कई बहनों बेटियों का निकाह कन्यादान योजना में हुआ जिन गरीब परिवारों के पास आज तक छत नहीं हुआ करती थी उनको प्रधानमंत्री की कृपा से आज पक्के मकान मिले हैं और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की वजह से मुस्लिम परिवारों की हजारों बहनों को प्रतिमाह साढ़े बारह सो रुपए प्राप्त हो रहे हैं और एक बार फिर चुनाव के पूर्व 10 तारीख को लाडली बहनों के खाते में यह राशि मुख्यमंत्री जी डालने वाले हैं चुनाव बाद में निश्चित रूप से यह राशि प्रति माह 3000 रुपये होकर के बहनों के खाते में आएगी l

उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर राजेंद्र पांडे ने अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए ऊंट खाना में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त की है l इस दौरान पांडे ने जावरा नगर की गंगा जमुना तहजीब की चर्चा करते हुए कहा कि चाहे जहां जो भी हुआ हो लेकिन हमने कभी भी हमारे शहर में किसी भी मुस्लिम भाई पर किसी प्रकार की तकलीफ नहीं आने दी है क्योंकि हमने जावरा नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के हमारे विधानसभा को परिवार का रूप मानकर के सेवा का संकल्प लिया था हमने बिना भेदभाव के कई मदरसों और कब्रिस्तान के लिए राशि देकर के निर्माण कार्य में सहयोग किया है इसलिए मैं आपका भाई बेटा बनकर एक बार फिर से वोट की अपील करने आया हूं की कमल का फूल का बटन दबाकर मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें इस दौरान डॉक्टर पांडे ने कोरोना काल में किए गए। उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जब मौत सामने खड़ी थी तब अनेक मुस्लिम समाज के परिवारों के सामने दवाई गोली की परेशानी भी खड़ी थी ऐसे समय में आपके भाई और बेटे राजेंद्र पांडे ने खड़े रहकर उन परिवारों की मदद करने का काम किया है लेकिन आज राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार हमसे सवाल कर रहा है ऐसे नौटंकी बाज को आप सब लोग 17 तारीख के दिन मुंहतोड़ जवाब देकर उसे अपने घर भेजें l
इस दौरान प्रत्याशी डॉक्टर पांडे का अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ो नागरिकों ने साफा बांधकर तथा माला पहनकर के सम्मान किया डॉक्टर पांडे ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी आग्रह किया है कि हर परिवार में जाकर के समाज के उन सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करने का काम हमारे मोर्चे के कार्यकर्ताओं का है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रभारी महेश सोनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला महामंत्री इमरान मेव,नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी,मुज़्ज़मील रज़ा,अकरम कबाड़ी,सलीम कुरैशी, मंसूर जमादार, सैय्यद अमजद अली,आसिफ मिर्ज़ा,इब्राहिम शेरानी,सलमान कुरैशी, आदि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन। जिला महामंत्री इमरान मेव ने किया।


