जावरा। बार एशोसिएशन के सदस्यों के लिए शनिवार को सिविल हास्पीटल जावरा द्वारा स्वास्थ शिविर का आयोजन बार रुम में किया गया। शिविर में सभी अभिभाषकों का स्वास्थ परीक्षण किया। चिकितसालय के डॉ विनय धाकड़, महावीर चोधरी एवं राधेश्याम राठोर व पूरी टीम ने अभिभाषकों की जांच की। शिविर का शुभारंभ अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष जयन्त व्यास, सचिव भारत सेनी, सहसचिव दीपाली कुमावत, कोषाध्यक्ष राहुल पहाडिय़ा, पुस्तकालय सचिव चरणसिंह सोनगरा के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश मेहरा, ओपी बघेरवाल, श्याम सुंदर गोड़, रमेश शर्मा, गोविन्द सिँह, पुखराज सोनगरा, वैभव धाकड़, यूसुफ खान, राशिद बुखारी, प्रकाश मतानिया, राम सोलंकी, दिनेश चौहान आदि सहित अन्य अभिभाषक मौजुद रहे।



