– रेलवे ने नवीन टे्रक पर तकनिकी ट्रायल
जावरा। रतलाम से नीमच तक रेल लाईन दोहरीकरण का काम लगभग पूरा होने आया हैं। जिसके बाद गुरुवार को रेलवे की टीम ने बड़ायला चोरासी से ढोढऱ तक का करीब 25 किलोमीटर का स्पीड ट्रायल लिया। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने रतलाम से बड़ायला चौरासी तक रेलवे दुसरा टे्रक पहले ही चालु कर दिया हैं। गुरुवार को बड़ायला से ढोढर तक का ट्रायल करने के बाद इसे भी चालु करेगी।
गुरुवार को निर्माण शाखा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सुबह करीब 9 बजे तकनिकी टीम के साथ बड़ायला चौरासी से ढोढऱ तक डले नवीन ट्रेक का ट्रायल लिया। ट्रायल के दौरान जो दल को जो कमियां नजर आएगी उन्है दूर किया जाएग। इसके बाद सीआरएस की विजिट होगी, उनकी विजिट के बाद ट्रेक को चालु कर दिया जाएगा।



