जावरा। रतलाम जिले के विकासखंड पिपलोदा के गांव बछोडिया मे संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया, संकल्प यात्रा मे मुख्य अतिथि जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय पहुँचे, यात्रा की शुरुआत मे माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण की गईं उस पचात कार्यक्रम शुरु किया, यात्रा मे सभी विभाग से महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम समूह विभाग, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग आदि के अधिकारी यात्रा के दौरान उपस्थित रहे। जिसमे उज्जवला योजना, लाडली बहना योजना, समूहों के बारे मे विस्तृत जानकारी, उन्नत खेती पर चर्चा, पीएम गरीब कल्याण योजना, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री क्रेडिट कार्ड योजना आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी और ग्राम वासियो के साथ संवाद किया गया, जहाँ पर ग्रामीणों द्वारा योजनाओ से वँचित है उन योजनाओ का आवेदन दिया गया, विधायक पाण्डेय से गांव के युवाओं द्वारा खेल मैदान और गांव मे सामुदायिक भवन की मांग की गईं, जिस पर विधायक ने एक सप्ताह मे जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही, वही विधायक ने स्वच्छता अभियान को लेकर बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा तो हर गांव मे भी स्वच्छता को बढावा दिया जाए और गांव को स्वच्छ बनाये, ग्रामीणों ने बताया की हमारे गांव मे भी कोई जिम्मेदार स्वच्छता की और कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विधायक डॉ पाण्डेय को दिलाया संकल्प –
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान समस्त अधिकारी व कर्मचारीयों सहित ग्रामीणजनो को विकास को लेकर विधायक पाण्डेय द्वारा संकल्प दिलाया गया। इस मोके पर जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, बद्रीलाल शर्मा जिला सह कार्यालय मंत्री, सुरेश धाकड़ पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, गोकुल पटेल सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल संयोजक, कैलाश बारोड मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अनिल कियावत, भाजपा नगर अध्यक्ष जगदीश बाबू, जगदीश आंजना पिपलिया, जनपद सदस्य बद्रीबाई बालाराम पटेल के साथ पंचायत व आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थिति रहे।


