– ऑटो अध्यक्ष फिरोज काजी को सूचना देकर थाने पर पर्स जमा करवाया
जावरा। शहर के एक ऑटों चालक ने सडक़ पर गिरा पर्र्स पुलिस थाने में जमा करवाते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश क ी। पर्स में नगद राशी के साथ ही जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। मिली जानकारी अनुसार ऑटो चालक शाहिद को हाथीखाना क्षेत्र में एक पर्स सडक़ पर पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना उन्होने यूनियन अध्यक्ष फिरोज काजी को दी तथा शहर पुलिस थाने पहुंचकर पर्स जमा करवाया। थोडी देर बाद पर्स मालिक तिलक नगर निवासी हंसराज नीमा भी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने हुंचा। ऑटो चालक शाहिद ने पर्स मालिक हंसराज को पर्स लौटाते हुए ईमानदारी की मिशाल पेश की। पर्स में कुछ जरूरी कागजात और नगदी रखी थी। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

