जावरा। लायन्स क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ ला.योगेन्द्र रूणवाल ने जावरा लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरुण संघवी को रिजन-1 अमूल्य का रीजन चेयरपर्सन मनोनीत किया गया है। लायंस संघवी के निर्देशन में 12 लायंस क्लब की गतिविधियां होगी। इस मनोनयन पर जावरा क्लब के पूर्व अध्यक्ष गणों एवं सदस्यों, इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रूणवाल के प्रति आभार प्रकट किया। उपरोक्त जानकारी रीजन सचिव सजी वर्गीस एवं अर्पित सेठिया ने दी।


