– शहर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों से कराया आरएएफ को परिचित
जावरा। रतलाम जिले के समस्त भोगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक इत्यादि जानकारी एकत्रित कर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आरएएफ (रेपिड एक्शन फोर्स) को जावरा शहर के विभिन्न इलाको से फ्लैग मार्च के जरीये परिचित करवाया।
रविवार को आरएएफ द्वारा जावरा शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। जो शहर थाना क्षैत्र से प्रारंभ होकर जेल रोड़ चौराहा, जेल रोड़, मेवातीपुरा, डुंगरपुर गेट, पुरानी धानमंडी, कमानी गेट, नीमचौक, कोर्ट चौराहा, रतलामी गेट, स्टेशन रोड़ से स्टेशन चौराहा होकर पुन: सीटी थाना पहुंच समाप्त हुआ।


