• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सावन में धूप-बारिश की आँख-मिचौली, लेकिन पिछले साल से अब भी पीछे है बारिश; जावरा में उमस ने बढ़ाई परेशानी

July 31, 2026

36 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद एएनएम ईना दास सेवानिवृत्त, सिविल हॉस्पिटल जावरा में भावभीनी विदाई

July 31, 2026

181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा

July 30, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 31
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»36 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद एएनएम ईना दास सेवानिवृत्त, सिविल हॉस्पिटल जावरा में भावभीनी विदाई
जावरा

36 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद एएनएम ईना दास सेवानिवृत्त, सिविल हॉस्पिटल जावरा में भावभीनी विदाई

EditorBy EditorJuly 31, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ सम्मान, कोरोना काल से लेकर टीकाकरण अभियानों में निभाई अहम भूमिका
जावरा। सिविल हॉस्पिटल जावरा में पदस्थ एएनएम ईना दास ने 36 वर्षों की सफल एवं निष्कलंक शासकीय सेवा पूर्ण कर शुक्रवार को सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि एवं नगर पालिका परिषद जावरा के एल्डरमेन अजय सिंह भाटी ने कहा कि ईना दास ने 36 वर्षों तक पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवाएं देकर एक मिसाल कायम की है। उनका व्यवहार, कार्यशैली और सेवाभाव सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
पल्स पोलियों से लेकर सभी स्वास्थ कार्यक्रमों में रहा योगदान –
डॉ. अतुल मंडवारिया ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान, नसबंदी, दस्तक अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में ईना दास का योगदान उल्लेखनीय रहा। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कई बार सम्मानित भी किया गया। सिविल हॉस्पिटल के डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. प्रकाश उपाध्याय एवं डॉ. एस.के. वरुण ने कहा कि कोरोना महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी ईना दास ने अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा से दीं। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा से जुड़े रहने की शुभकामनाएं दीं।
सहकर्मियों ने काम को सराहते हुए किया शाल श्रीफल से सम्मान –
इस अवसर पर खेरुनीशा खान, शशिकला वर्मा, शिरोमणि मसीह, श्वेता सिंह, कैलाश पंवार, रशीद कादरी, भरत बीडवान, गोपाल सिंह राठौर, नाजनीन खान सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में ईना दास जैसा कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, मेहनती और मिलनसार व्यक्तित्व मिलना कठिन है। समारोह के दौरान ईना दास का हार-फूल, शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन डॉ. अतुल मंडवारिया ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अनीता जोशी, स्वीटी झाला, पदमा चंद्रावत, सपना भाटी, रंजना कुमावत, तनवी फूलवानी, गजेंद्र, रमेश माली एवं ओंकार सहित अन्य साथियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया, जबकि आभार भारत सिंह ने व्यक्त किया।

Post Views: 3
#health #jaora news today #retairment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सावन में धूप-बारिश की आँख-मिचौली, लेकिन पिछले साल से अब भी पीछे है बारिश; जावरा में उमस ने बढ़ाई परेशानी

July 31, 2026

181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा

July 30, 2026

जावरा के वार्ड 09 में सीसी रोड निर्माण पूरा, गीता भवन चौराहे से काशीराम कॉलोनी तक आवागमन हुआ आसान

July 30, 2026
Don't Miss
जावरा

सावन में धूप-बारिश की आँख-मिचौली, लेकिन पिछले साल से अब भी पीछे है बारिश; जावरा में उमस ने बढ़ाई परेशानी

By EditorJuly 31, 2026

– रुक रुक कर हो रही बारिश से बढ़ी उमस, थोड़ी सी बारिश से भरने…

36 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद एएनएम ईना दास सेवानिवृत्त, सिविल हॉस्पिटल जावरा में भावभीनी विदाई

July 31, 2026

181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा

July 30, 2026

जावरा के वार्ड 09 में सीसी रोड निर्माण पूरा, गीता भवन चौराहे से काशीराम कॉलोनी तक आवागमन हुआ आसान

July 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सावन में धूप-बारिश की आँख-मिचौली, लेकिन पिछले साल से अब भी पीछे है बारिश; जावरा में उमस ने बढ़ाई परेशानी

July 31, 2026

36 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद एएनएम ईना दास सेवानिवृत्त, सिविल हॉस्पिटल जावरा में भावभीनी विदाई

July 31, 2026

181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा

July 30, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.