• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»18 साल से विकास ठप ! अंबिका सिटी होम में न सड़क, न पानी—कॉलोनीवासी बेहाल
जावरा

18 साल से विकास ठप ! अंबिका सिटी होम में न सड़क, न पानी—कॉलोनीवासी बेहाल

EditorBy EditorFebruary 4, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– वादों के जाल में फंसे रहवासी, कॉलोनाइजऱ का साफ इनकार—’कोर्ट का फैसला आए बिना एक ईंट भी नहीं रखूंगाÓ
जावरा। शहर के पिपलौदा रोड़ पर स्थित अंबिका सिटी होम कॉलोनी के रहवासी बीते करीब 18 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं। वर्ष 2006-07 में कॉलोनी विकसित किए जाने के नाम पर प्लॉट और मकान बेचे गए, लेकिन आज तक न तो कॉलोनी का विकास हुआ और न ही रहवासियों को वे सुविधाएं मिल सकीं, जिनका वादा बिक्री के समय किया गया था। वादा पुरा न होने पर रहवासियों ने जिला कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया हैं।
जिला कलेक्टर को जनसुनवाई के दौरान सौंपे पत्र में कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया है कि कॉलोनाइजऱ कन्हैयालाल पाटीदार द्वारा वैध टी.एन.सी.पी. प्लानिंग, स्वीकृत नक्शे और सभी आवश्यक अनुमतियों का भरोसा दिलाकर प्लॉट/मकान बेचे गए। इन्हीं आश्वासनों के आधार पर लोगों ने जीवनभर की पूंजी लगाकर यहां निर्माण कराया और बस गए, लेकिन बाद में उन्हें सच्चाई का सामना करना पड़ा। रहवासियों के अनुसार प्लॉट बिक्री के समय 20 फीट चौड़ी सड़क, पेयजल व्यवस्था, गार्डन, ड्रेनेज व नाली निकासी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। स्थिति यह है कि आज तक कॉलोनी में न पक्की सड़क है, न समुचित पानी की व्यवस्था और न ही जलनिकासी की कोई सुविधा। बरसात के दिनों में सड़कों की जगह कीचड़ और गड्ढे रह जाते हैं, जिससे आवागमन भी मुश्किल हो जाता है।
शिकायत के बाद भी मामले ठंडे बस्ते में –
कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि जिसे कॉलोनी का गार्डन बताया गया था, वहां भी बाद में प्लॉट काटकर बेच दिए गए। इस संबंध में कई बार प्रशासन और नगरीय निकाय को शिकायतें दी गईं, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। रहवासियों का कहना है कि जब भी कॉलोनाइजऱ के खिलाफ आवाज उठाई गई, तो उन्हें फर्जी पुलिस रिपोर्ट और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी गईं, जिससे लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश हैं। लंबे समय से समस्या का कोई समाधान न होने से आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने अब जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने जिलाधिकारी रतलाम से मांग की है कि कॉलोनाइजऱ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कॉलोनी में शीघ्र मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वर्षों से उपेक्षा झेल रहे रहवासी सम्मानपूर्वक और सुरक्षित जीवन जी सकें।
कॉलोनाइजऱ की दो टूक : फैसला नहीं आने तक नहीं करुंगा काम –
इस पूरे मामले पर कॉलोनाइजऱ कन्हैयालाल पाटीदार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि कॉलोनी के गार्डन और विकास कार्यों से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित है। पाटीदार के अनुसार कॉलोनी की जमीन में जो पार्टनर थे, उनके खिलाफ न्यायालय में धारा 420, 409, 406, 341 तथा 120 बी के तहत फोजदारी व सिविल मामला विचाराधीन हैं। कॉलोनाइजऱ के शब्दों में जब तक न्यायालय का कोई निर्णय नहीं आ जाता, तब तक मैं कोई विकास कार्य नहीं करूंगा, न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा अक्षरश: पालन किया जाएगा।
००००००००००००००

 

Post Views: 195
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
खेल

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

By EditorSeptember 29, 2026

– नामली में 9 महाविद्यालयों के 30 खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला, जावरा की दोनों बेटियों…

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.