जावरा। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी l 33 केवी उपलई (बड़ावदा) फीडर पर 33 केवी लाईन एवं ग्रिड मेंटेनेंस का कार्य प्रस्तावित होने के कारण फीडर से जुड़े ग्रामों एवं क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय आज शुक्रवार को 4 घंटे सुरक्षा की दृष्टि से बंद रहेगा।
बिजली कंपनी के कार्यपालन यंंत्री अमित पटेल ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते शुक्रवार को प्रात: 8 से दोपहर 12 बजे तक की अवधि में मेन्टेनेंस कार्य किए जाने हेतु 33/11 केवी जावरा टाउन ग्रिड से निकलने वाले 11 केवी सेजावता टाउन फीडर से जुड़े क्षेत्र खाचरोद नाका, पहाडिया रोड चौराहा, सिविल हॉस्पीटल रोड़, धान मण्डी रोड, मोहन परिसर आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इन गांवो में बंद रहेगी बिजली –
इधर 33/11 केवी उपलई ग्रिड से निकलने वाले समस्त 11 केवी घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े उपलई, भूतेड़ा, नीमन, नागदी, सादाखेड़ी, केरवासा, डोडियाना, बिल्लाखेड़ा, उदियाखेड़ी, हुनखेड़ी तथा सरसी ग्रिड से निकलने वाले समस्त 11 केवी घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े क्षेत्र सरसी, खीमाखेड़ी, केरवासा, डोडियाना, उदियाखेड़ी की बिजली सप्लार्ई चार घंटे बंद रहेगी। इसी तरह प्रात: 8 से दोपहर 12 बजे तक की अवधि में 33/11 केवी कालूखेड़ा ग्रिड से निकलने वाले समस्त 11 केवी कालूखेड़ा घरेलू फीडर से जुड़े क्षेत्र कालूखेडा, नवेली, रियावन, चिपिया, कंसेर, सेमलिया, तालीदाना, शक्करखेडी, भैंसाना, रसुलपुर, भुट्टाखेडी, बरखेडी, चिकलाना, सेमलखेडी, पिण्डवासा आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।


