• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 21
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सावन में धूप-बारिश की आँख-मिचौली, लेकिन पिछले साल से अब भी पीछे है बारिश; जावरा में उमस ने बढ़ाई परेशानी
जावरा

सावन में धूप-बारिश की आँख-मिचौली, लेकिन पिछले साल से अब भी पीछे है बारिश; जावरा में उमस ने बढ़ाई परेशानी

EditorBy EditorJuly 31, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रुक रुक कर हो रही बारिश से बढ़ी उमस, थोड़ी सी बारिश से भरने लगा सड़कों पर पानी
जावरा/रतलाम। सावन का महीना शुरू होते ही जावरा सहित पूरे रतलाम जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कुछ ही देर बाद काले बादलों के साथ झमाझम बारिश—दिनभर यही सिलसिला जारी है। बारिश रुकते ही फिर धूप निकल आने से वातावरण में भारी उमस बनी हुई है, जिससे आमजन खासे परेशान हैं। हालांकि रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर राहत जरूर दिखाई दे रही है। जावरा में रुक रुम कर हो रही तेज बारिश के बीच शहर के प्रमुख मार्गो पर जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही हैं।
जिले में अब तक 355 मिमी वर्षा दर्ज –
जिला प्रशासन द्वारा जारी वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 31 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 335.00 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 34.50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जावरा में अब तक 14.5 इंच बारिश, लेकिन पिछले साल से करीब 8 इंच कम –
आंकड़ों पर नजर डालें तो जावरा में 1 जून से अब तक 368 मिमी यानी करीब 14.5 इंच बारिश दर्ज हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 571 मिमी (22.5 इंच) वर्षा हो चुकी थी। यानी इस साल अब भी लगभग 8 इंच (203 मिमी) बारिश की कमी बनी हुई है। वहीं पूरे रतलाम जिले में औसतन 13.2 इंच वर्षा दर्ज हुई है, जो पिछले वर्ष के 22.2 इंच के मुकाबले करीब 9 इंच कम है। ऐसे में सावन की अच्छी बारिश पर किसानों और आमजन की उम्मीदें टिकी हुई हैं।24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रतलाम और आलोट में –
पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक वर्षा रतलाम में 78 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद आलोट में 52 मिमी, रावटी में 51 मिमी, बाजना में 21 मिमी, सैलाना में 20 मिमी, जावरा और पिपलोदा में 19-19 मिमी तथा ताल में 16 मिमी वर्षा हुई।
किसानों की निगाहें अब अगस्त की बारिश पर –
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि खरीफ फसलों के लिए अगस्त माह की बारिश बेहद महत्वपूर्ण रहेगी। यदि आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा होती है तो अब तक की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है। फिलहाल जावरा में मौसम का मिजाज लोगों के लिए राहत और परेशानी दोनों साथ लेकर आया है—बारिश से गर्मी कम होती है, लेकिन धूप निकलते ही बढ़ी हुई नमी और उमस लोगों का हाल बेहाल कर रही है।
बारिश के आंकड़े मिमी के साथ इंच में भी समझिए –
जिले में अब तक औसत वषार्: 335.00 मिमी (लगभग 13.19 इंच)
पिछले वर्ष इसी अवधि में: 564.00 मिमी (लगभग 22.20 इंच)
इस वर्ष अब तक कमी: 229.00 मिमी (लगभग 9.02 इंच)
जावरा का वर्षा रिकॉर्ड –
1 जून से 31 जुलाई 2026 तक: 368.00 मिमी (लगभग 14.49 इंच)
1 जून से 31 जुलाई 2025 तक: 571.00 मिमी (लगभग 22.48 इंच)
पिछले वर्ष की तुलना में कमी: 203.00 मिमी (लगभग 7.99 इंच)
पिछले 24 घंटे की वर्षा –
जिले की औसत वर्षा : 34.50 मिमी (लगभग 1.36 इंच)
जावरा: 19.00 मिमी (लगभग 0.75 इंच)
यानी पूरे जिले में इस वर्ष अब तक औसतन लगभग 41 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

Post Views: 57
#jaora news today #Rain #Ratlam news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.