– क्लब पदाधिकारियों की प्रेरणा से 4 व्यक्तियों के नैत्रदान भी करवाए
जावरा। लायंस इंटरनेशनल के सत्र 24-25 में लायंस क्लब जावरा व लायंस नेत्र चिकित्सालय जावरा द्वारा पूरे वर्षभर में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित करते हुए नए किर्तीमान स्थापित किए हैं।
लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय व लायंस नेत्र चिकित्सालय चेयरमेन अनिल धारीवाल ने बताया की लायनवाद के सत्र 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक के इस 1 वर्षीय कार्यकाल में सेवा तीर्थ लायंस नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से 77,714 मरीजों का नेत्र परीक्षण करते हुए 7068 नेत्र ऑपरेशन सम्पन्न किए गए साथ ही 4 व्यक्तियों के नेत्रदान भी कराए गए, लायंस नेत्र चिकित्सालय को महानगरीय स्तर पर समस्त सुविधाओं से परिपूर्ण करते हुए इस वर्ष नवीन कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।
रक्तदान शिविर के साथ की सेवागतिविधियां –
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि लायंस क्लब के माध्यम से रक्तदान शिविर, मधुमेह परीक्षण शिविर, नाक कान गला रोग शिविर, हड्डी रोग शिविर, सर्वरोग निदान शिविर, यातायात जागरूकता, 4 जरूरतमंदो को सिलाई मशीन वितरण, स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्य किए गए। क्लब सचिव यश जैन, कोषाध्यक्ष संजय गोधा, नेत्र चिकित्सालय को-चेयरमेन कमल जैन व अजय सकलेचा ने इन समस्त उपलब्धियों पर सभी लायन सदस्यों के वर्षभर प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

