– बस चालकों और परिचालकों ने दिया सरकार को धन्यवाद
जावरा। हिट एण्ड रन कानून को लेकर ट्रक और बस ऑपरेटरों के साथ चालकों द्वारा की गई हड़ताल का असर महज दो दिन में ही दिखाई दिया, हड़ताल के चलते चरमराई व्यवस्थाओं को पुन: पटरी लाने सरकार को 48 घंटे में बैकफुट पर ला दिया, मंगलवार की रात में केन्द्र सरकार और ट्रांस्पोटर्रो के बीच हुई बैठक के बाद सरकार ने फिलहाल हिट एण्ड रन कानून को लागु नहीं करने की बात कहते हुए ट्रक व बस ऑपरेटरों से हड़ताल वापस लेने की मांग की। जिस पर मंगलवार की रात में ही बस और ट्रक ऑपरेटरों ने हड़ताल वापस लेते हुए बुधवार से काम पर लोटने की बात सरकार से कहीं, जिसके बाद बुधवार की सुबह से पुन: सुनी पड़ी सड़कों पर रौनक लोट आई।
जावरा शहर के प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी बस स्टेण्ड पर बुधवार को सुबह से ही पुन: चहल पहल दिखाई देने लगी, सभी बस चालकों ने अपनी अपनी बसे अपनी अपनी लाईन के हिसाब से चलाई, बसों के चलने के साथ ऑटो मिनीडोर चालकों ने भी अपनी हडताल समाप्त की और काम पर लोटे, बस स्टेण्ड पर रौकन लौटने के बाद दो दिनों से बंद पड़ी अधिकांश दुकाने भी बुधवार को सुबह खुली और जीवन पुन: पटरी पर आया। सरकार द्वारा मांगे मानने के बाद बस चालकों और परिचालकों ने सरकार के प्रति कानून को फिलहाल लागू नहीं किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।


