– पंच से लेकर जिला पंचायत तक एक भी चुनाव नहीं हारे है श्रीमाल
– पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत में 75 पंचायतों का किया था प्रतिनिधित्व
– पूर्व मंत्री महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा के मार्गदर्शन में बने थे जनपद अध्यक्ष
जावरा। कांग्रेस से विधानसभा क्षेत्र के दूूर-दराज तक के गांव की जनता के दु:ख दर्द समझने वाले हिम्मतसिंह श्रीमाल (एडवोकेट) परिचय के मोहताज नहीं है। पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, विवेक तन्खा द्वारा जनसेवा के प्रति कर्मठता को देखते हुए इनको कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया। श्रीमाल ने गांव रिंगनोद से अल्प आयु में पंच का चुनाव जीतने के बाद विधानसभा क्षेत्र में अलग स्थान बनाया। पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य के रूप में 75 पंचायत का प्रतिनिधित्व कर चुनाव जीता। पूर्व मंत्री महेंदसिंह कालूखेड़ा के मार्गदर्शन में जावरा जनपद पंचायत अध्यक्ष बने। श्रीमाल 32 साल में कांग्रेस का काम करते हुए पंच से लगाकर जितने भी चुनाव लड़ें कोई भी चुनाव नहीं हारे।
श्रीमाल की कार्यशैली को देखते हुए पूर्व सांसद मीनाक्षाी नटराजन की सहमति से ब्लॉक कांग्रेस जावरा के संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया और लोकसभा, विधानसभा व जनपद पंचायत, नगर पालिका आदि चुनाव का भी सफल संचालन कर क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराया। विधानसभा कांग्रेस चुनाव संचालक सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने अपने सर्वे की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरने पर ही जावरा विधानसभा का उम्मीदवार बनाया है। पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव युसूफ कडपा, डॉ एचएस राठौड़, पूर्व नपा चेयरमैन शांतिलाल दसेड़ा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, जिला बूथ समन्वयक वरुण क्षोत्रिय, नीतिराज सिंह, हरिनारायण अरोरा, महेंद्र गंगवाल, सुदेश खारीवाल, मोहन सैनी, दिलीपराव मंडलोई, दिलीपसिंह चन्द्रावत, प्रेमसुख पाटीदार, सुशील कोचट्टा, अजीजुर्रहमान पठान, नपाध्यक्ष अनम कडपा ने संगठन के प्रति आभार माना है। चुनाव संचालक ने सभी नाराज साथियों से भी अपील की है कि प्रदेश में 18 साल बाद कमलनाथी के नेतृत्व में शत प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बन रही है। अत: सभी साथियों से अनुरोध है कि कमलनाथ के अरमानों का ध्यान रखते हुए सभी-साथी अपने मतभेद भूलाकर कांग्रेस के लिए काम करें।