– करीब 80 किलोमीटर लम्बी पेयजल पाईप लाईन डलेगी
– तीन स्थानों पर बनेगी नवीन पेयजल टंकी
– थड़ोदा के पास मलेनी नदी पर बनेगा नवीन बैराज
जावरा। शहर को जल संकट से मुक्ति के लिए नगर पालिका ने अमृत योजना 2.0 के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसे एसएलटीसी से स्वीकृति मिल गई है, अमृत योजना 2.0 के तहत जावरा नपा को पेयजल हेतु 25 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, जो कि इस परिषद की सबसे बड़ी उपलब्धी है। योजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में पाईप लाईन डाली जाएगी तथा तीन स्थानों पर नवीन पेयजल टंकी और मलेनी नदी पर ग्राम थड़ोदा में नवीन बैराज भी बनाया जाएगा।
नपाध्यक्ष अमन युसूफ कड़पा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा तथा जलकल सभापति नरगिस इमरान मंसुरी ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण अमृत योजना 2.0 के अन्तर्गत जावरा नगर पालिका को पेयजल के लिए एसएलटीसी से 25 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके अन्तर्गत जावरा शहर में विभिन्न स्थानों पर करीब 80 किलोमीटर पाईप लाईन डाली जाएगी। तीन उच्च स्तरीय पेयजल टंकी सुभाष काम्पलेक्स के पास, मिनीपुरा तथा नवीन एसडीएम कार्यालय चौपाटी पर किया जाएगा। जिससे उक्त क्षैत्र के रहीवासियों को पर्याप्त प्रेशर से पेयजल का वितरण किया जा सकेगा। वहीं मलेनी नदी पर ग्राम थड़ोदा के पास एक नवीन बैराज का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है। जल निगम द्वारा जावरा शहर के लिये 10 एमएसडी पानी आरक्षित किया गया है। जिससे जावरा नगर की पेयजल आपूर्ति निर्बाध रुप से जारी रह सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

