जावरा। सकल जैन संघ की आसोज मास की सामूहिक नवपद ओली का आयोजन जैन पंचायती नोहरा पर गतिमान है। समता युवा संघ ने संपूर्ण ओलीजी का लाभ लिया है। प्र्रथम बार शहर के इतिहास में ओलीजी पर रिकॉर्ड तोड़ आयबिल तप आराधना हुई। तप आराधना के तृतीय दिन आसोज सुदी 8 के दिन 230 तपस्वीयो ने आयंबिल तप आराधना की। प्रश्न मंच का संचालन सुभाष टुकडिय़ां ने किया। प्रश्न मंच के विजेता संध्या बिजत, ज्योति कांठेड़, सीमा चौपड़ा, नितिन कोलन का बहुमान पारस कोठारी, राजकुमार धारीवाल, अमृतलाल पगारिया, अतुल पगारिया, पारस कांठेड, प्रदीप सेठिया, हसमुख सेठिया, वीरेंद्र विनायक्या ने किया।
इस तप महोत्सव के सेवा महारथी श्री राजेंद्र महिला परिषद अध्यक्ष जीवनबाला हरण, श्री खतरगछ युवा संघ अध्यक्ष लोकेश कांठेड, श्री राजेंद्र महिला मंडल सचिव मीना संघवी का उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए माला से बहुमान किया। प्रभावना का लाभ बाबुलाल चौरडिय़ा छत्तीसगढ़, लीला- जयेश चोरडिया, श्री राजेंद्र महिला परिषद की और से की गई तपस्वी की सेवा में विजय आंचलिया, विमल चपडोद, श्रेणिक चौहान, मनीष ओस्तवाल, पीयूष चपडोद, पंकज ओस्तवाल, अंकित भंडारी, जयेश पगारिया, हर्ष भंडारी, अमित बोहरा, सुदेश खारीवाल, शुभम कांठेड़, आयुष पोखरना, अजय पगारिया, सुयश खारीवाल, ओजस्व ओस्तवाल, सचिन खारीवाल, निलेश कांठेड़ आदि ने की। आभार ओलीजी संयोजक अशोक झामर ने माना।


