जावरा। मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया धाम से 10 जनवरी को राम राज्य स्थापना यात्रा निकलेगी जो विभिन्न शहरों का भ्रमण करती हुई भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचेगी।
मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष मेडतवाल (एडवोकेट) ने बताया की राम राज्य स्थापना जन जागरण यात्रा दिनांक 10 जनवरी को मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया धाम (कालूखेड़ा तहसील पिपलोदा जिला रतलाम)से अयोध्या धाम तक सैकड़ों संत महात्मा के साथ संत समाज के अखिल भारतीय संत समाज अखाड़ा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि परम पूज्य रविंद्र पूरी महाराज (पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मनसा देवी हरिद्वार) के मार्गदर्शन में अयोध्या धाम तक श्री 1008 महामंडलेश्वर मधुसुधनानंद महाराज के द्वारा (विगत दो वर्ष तक अखंड यज्ञ के पश्चात) विश्व रचियता अखिल ब्रह्मांड भारत के राष्ट्र पिता प्रभु श्री राम की स्थापना 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाली है। इस महोत्सव के जन जागरण निमित समुचित भारत में राम राज्य की स्थापना के इस पावन पर्व पर विशाल संत समाज के सानिध्य में अन्नपूर्णा शक्ति पीठ सेमलिया से अनेक नगर गांव में भ्रमण करती हुई अयोध्या जायेगी।
इन गावों से निकलेगी यात्रा –
राम राज्य स्थापना यात्रा 10 जनवरी मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया से प्रारंभ होकर तालीदाना, मामटखेड़ा, भीमाखेड़ी, जावरा, ढोढर, दलोदा, अफजलपुर, सीतामऊ, बसई, सुवासरा, शामगढ़, मेलखेड़ा, साठखेड़ा, गरोठ में रात्रि विश्राम के बाद 11 जनवरी को सुबह दुधाखेड़ी माताजी, भानपुरा, गांधी सागर, रामपुरा, कुकडेश्वर, मनासा, अल्हेड, लासुर, धमनिया, सरवानिया महाराज, जावद, नीमच, भादवामाता, झारड़ा, नारायणगढ़, मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी से होती हुई मंदसौर पहुंचेगी। जहां पशुपतिनाथ धर्म सभा के बाद यात्रा आलोट, आगर, शिवपुरी, गुना, झांसी और अयोध्या पहुंचेगी।


