– जिस स्कूल का उद्घाटन पहले प्रधानमंत्री ने किया था, उसी स्कूल में काटे गए पेड़
– एक पेड़ मां के नाम के बजाय हुई कटाई छंटाई
जावरा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जहां पुरे देशभर में अलग अलग स्थानों पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हजारों की संख्या में पौधारोपण हुए, वहीं जावरा के एक सरकारी स्कूल में इसी दिन हरे वृक्षों की कटाई छंटाई की गई। हालाकि पेड़ों की छटाई क्यों की गई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं।
जावरा शहर के पेलेस स्थित कमला नेहरु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिसका उद्घाटन देश के पहले प्रधानंमत्री जवाहरलाल नेहरु ने स्वयं अपने हाथों से किया था, उसी स्कूल के प्रांगण में देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवस पर पौधारोपण के बजाए परिसर में खड़े हरे नीम और अन्य वृक्षों की कटाई छटाई की गई। छटाई के बाद पेड़ों की लकड़ी भी यहीं प्रांगण में ही रखी हैं। अब इन पेड़ों की छटाई किसने आदेश पर की गई, किसने की, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं। पेड़ों की छटाई जिन स्थानों पर हुई हैं, वहां पर कोई निमार्ण कार्य होना हैं, ऐसा भी प्रतित नहीं हो रहा हैं। ऐसे में इन हरे भरे पेड़ों की कटाई छंटाई क्यों की गई ?

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

