– नीमच से बुक, कनाडा था टारगेट — CCTV में कैद हुआ 25 साल का संदिग्ध युवक
जावरा/मंदसौर। अब ड्रग्स तस्करों ने ऐसा रास्ता पकड़ लिया है, जिस पर शायद ही किसी को शक हो—‘स्पीड पोस्ट’! मध्यप्रदेश के मंदसौर में सामने आए इस चौंकाने वाले खुलासे ने साबित कर दिया कि तस्कर अब सिस्टम के भीतर घुसकर ही खेल खेल रहे हैं। आम लोगों की तरह पार्सल बुक करो और हजारों किलोमीटर दूर विदेश में ‘मौत का सामान’ पहुंचा दो—यही था इस गैंग का खतरनाक प्लान, जिसे ऐन वक्त पर पोस्ट आफीस के कर्मचारियों की सुझबुझ से नाकाम कर दिया गया।
CBN की सर्जिकल स्ट्राइक, पार्सल खोलते ही उड़े होश –
कार्रवाई करते हुए Central Bureau of Narcotics (CBN) की टीम ने मंदसौर मुख्य डाकघर से एक संदिग्ध पार्सल को जब्त किया। जैसे ही अधिकारियों ने पार्सल को खोला, अंदर से करीब 2 किलो शुद्ध अफीम बरामद हुई, जिसे कनाडा भेजा जा रहा था।
चॉकलेट की आड़ में छुपा ‘नशे का खेल’ –
जांच में सामने आया कि तस्करों ने अफीम को चॉकलेट और अन्य सामान की आड़ में पैक किया था, ताकि किसी को शक न हो। बाहर से पार्सल पूरी तरह सामान्य दिख रहा था, लेकिन अंदर खाकी पैकेटों में छुपा था ‘मौत का सामान’।
CCTV में कैद हुआ संदिग्ध — 25 साल का युवक बुकिंग करने पहुंचा
इस मामले में एक बड़ा खुलासा CCTV फुटेज से हुआ है। करीब 25 साल का एक युवक खुद पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पार्सल बुक करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। अब यही युवक जांच एजेंसियों के रडार पर है और उसकी पहचान व लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
तस्करों का नया दांव : ‘सरकारी डाक’ के सहारे इंटरनेशनल खेल –
जांच में सामने आया कि तस्करों ने बेहद शातिर तरीका अपनाया हैं। जिसमें सरकारी डाक सेवा पर भरोसा कर शक से बचना, आम नागरिक बनकर सीधे काउंटर से पार्सल बुक करना और विदेश तक सप्लाई का प्लान था। पार्सल पर भेजने वाले का पता नीमच दर्ज था, जिससे गिरोह का लोकल कनेक्शन सामने आया है।
सतर्क स्टाफ बना हीरो, ऐन वक्त पर पकड़ी गड़बड़ी –
तस्करों का प्लान लगभग सफल हो जाता, लेकिन पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों की सतर्कता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। स्कैनिंग और वजन के दौरान पार्सल संदिग्ध लगा, जिसके बाद तुरंत ष्टक्चहृ को सूचना दी गई।
कनाडा कनेक्शन : कौन है रिसीवर ? –
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कनाडा में बैठा वह कौन व्यक्ति या गिरोह है, जो भारत से डाक के जरिए ड्रग्स मंगवा रहा था ? क्या इससे पहले भी ऐसा कोई पार्सल स्पीड पोस्ट के माध्यम से विदेश पहुंचा हैं। बहरहाल यह तो जांच का विषय हैं ?
क्या डाकघर बन रहे हैं तस्करी का नया हब ? –
इस खुलासे के बाद डाक विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह पहला मामला नहीं हो सकता। इससे पहले भी संभवत: किसी और पोस्ट ऑफीस से ऐसा कारनामा किया गया हो।
CBN का दावा: जल्द होगा बड़ा खुलासा –
CBN अधिकारियों का कहना है कि CCTV, बुकिंग रिकॉर्ड और पते के आधार पर जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

