– रिंगनोद थाना क्षेत्र में ढोढर चौकी पुलिस की घेराबंदी सफल, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, एक आरोपी फरार
जावरा/ढोढर। रतलाम पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए 10 लाख रुपये कीमत की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रिंगनोद एवं चौकी ढोढर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद तथा चौकी प्रभारी ढोढर उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी की टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर महू-नीमच फोरलेन हाईवे स्थित बरखेड़ी फंटा क्षेत्र में घेराबंदी की।
तलाशी के दौरान मिली 100 ग्राम एमडी –
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध एमडी ड्रग्स लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोककर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इन दो आरोपियों को किया गिरफ्तार –
पुलिस ने मामले में अरबाज पिता हुसैन खां मेवाती (22 वर्ष), निवासी दलौदा, जिला मंदसौर तथा मंगलेश पिता जिता भाई हटीला (23 वर्ष), निवासी दलौदा, जिला मंदसौर को गिर$फतार किया हैं। वहीं मामले में विष्णु, निवासी दलौदा, जिला मंदसौर फरार हैं। जिसकी तलाश जारी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में नशे के बड़े गिरोह से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, आरक्षक रविन्द्रसिंह, नरेन्द्रसिंह जगावत, शोभाराम शर्मा, महिला आरक्षक निशा दांडीग एवं सैनिक छत्रपालसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

