– मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
जावरा/रतलाम। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रिंगनोद थाना पुलिस ने ढोढर चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 55 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है।
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर ढोढर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 55 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद एवं चौकी ढोढर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति महू-नीमच फोरलेन हाईवे स्थित कलालिया फंटा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाला है।
घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी –
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर आरोपी युनुस पिता सैय्यद हबीब (46) निवासी वकील कॉलोनी, रतलाम के कब्जे से 55 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही आरोपी से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क, स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है।
5.50 लाख का मश्रुका जप्त –
कार्रवाई में पुलिस ने 55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी.ड्रग्स अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपए जप्त की हैं। कार्रवाई में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, ढोढर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, आरक्षक राधेश्याम चौहान, कृष्णपाल सिंह, रविंद्रसिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह जगावत एवं शोभाराम शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

