• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

August 8, 2026

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 8
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»Ratlam News : माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3.15 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; 6.30 लाख की मादक सामग्री जब्त
क्राइम न्यूज़

Ratlam News : माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3.15 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; 6.30 लाख की मादक सामग्री जब्त

EditorBy EditorJune 2, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मुखबिर की सूचना पर फोरलेन मार्ग पर घेराबंदी, मोटरसाइकिल सहित आरोपी पकड़ा गया
जावरा/रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माननखेड़ा पुलिस चौकी ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 6.30 लाख रुपये कीमत की मादक सामग्री एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में माननखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की।जडवास मार्ग से आ रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा –
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP14 NG 1255 से अवैध अफीम लेकर जडवास के कच्चे रास्ते से आने वाला है। सूचना मिलते ही माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी की गई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।
3.15 किलो अफीम और बाइक जब्त –
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है।
मंदसौर निवासी आरोपी गिरफ्तार –
पुलिस ने जितेंद्र पिता विष्णु प्रसाद राठौर (32 वर्ष), निवासी सरसोद, थाना दलौदा, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम कहां से लाई गई थी तथा इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, सैनिक सुरेश उपाध्याय, जालम सिंह एवं शांतिलाल बामनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post Views: 65
#crimenews #jaoranewstoday #MPNEWS #MPPOLICE #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : पिपलोदा पुलिस ने 15 ग्राम एमडी के साथ युवक को दबोचा

August 7, 2026

रतलाम जंक्शन पर DRI  की बड़ी कार्रवाई : 1.60 करोड़ की एम्फेटामाइन के साथ नाइजीरियन महिला तस्कर गिरफ्तार

August 7, 2026

36 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा : सिंदुरकिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

August 6, 2026
Don't Miss
जावरा

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

By EditorAugust 8, 2026

– कश्मीरी गली स्थित विद्यालय में हुआ आयोजन जावरा। कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर…

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026

एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : पिपलोदा पुलिस ने 15 ग्राम एमडी के साथ युवक को दबोचा

August 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

August 8, 2026

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.