– शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में
– गुजरात से बालिका सुरक्षित बरामद
रतलाम। जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। अमित कुमार के निर्देशों पर थाना शिवगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को थाना शिवगढ़ क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि 14 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया।
गुजरात से सुरक्षित दस्तयाबी –
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बालिका को भुज (गुजरात) से सुरक्षित बरामद किया। मेडिकल जांच एवं पीडि़ता के बयान के आधार पर मामले में गंभीर धाराओं सहित पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
3 आरोपी गिरफ्तार –
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अनिल पिता जीवणा देवदा (20), निवासी ग्राम माल्दाखेड़ी के साथ सहयोगी जीवणा उर्फ जीवन देवदा, (53), निवासी ग्राम माल्दाखेड़ी तथा गौतम पिता मांगु कटारा (36), निवासी खेरियारूण्डी, थाना रावटी को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को पोक्सो न्यायालय रतलाम में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्लेटिना मोटरसाइकिल (एमपी 43 ईके 6614), चांदी के आभूषण (कमर छल्ला व चूड़ी) जप्त किए हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रणजीतसिंह मकवाना, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, उपनिरीक्षक अजमेरसिंह भुरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, दिनेश खीची, आरक्षक मनीष खराड़ी, रावजी गणावा, नितेश नलवाया, शैतान खडिय़ा एवं पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

