Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– बच्चों ने धारण किए साधु साध्वीयों का वेश – गवली बनाकर परम्परागत जैन गीतों को भी गाया जावरा। पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के पंचम दिवस महावीर जैन नेशनल स्कूल में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया । इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जैन साधु संतों का वेश धारण किया, साथ ही बच्चो ने गवली बनाई एवं परंपरागत जैन गीतों को गाया साथ ही भगवान महावीर के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। विद्यालय प्राचार्य डॉ अश्विन गंगवाल ने इस मौके पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें संयम,…
मध्य प्रदेश की सिद्धि जैन ने स्पेस रिसर्च प्रतियोगिता में इंटरनेशनल लेवल में पाया आठवां स्थान
अंतरिक्ष ओलंपियाड जूनियर स्पेस प्रतियोगिता में इंटरनेशनल लेवल पर पाया पहला स्थान जावरा। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, जावरा की छात्रा सिध्दि जैन पिता -मनीष जैन ग्राम-ढोढर ने अंतरिक्ष ओलंपियाड जूनियर स्पेस प्रतियोगिता में इंटरनेशनल लेवल पर आठवां तथा स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, और इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी प्रतिभा से अपनी एक अलग पहचान बनाई। आईएसआरओ (ISRO) के हैदराबाद केंद्र में सिद्धि जैन को विशेष समारोह में आमंत्रित किया गया है, जिसमें छात्रा और शिक्षिका राबिया एरा को सम्मान समारोह में पहुंचे एवं स्पेस और रिसर्च की अनेक जानकारियों को हासिल की इसरो…
– श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के तहत किया गया आयोजन – कालूखेड़ा में भी मनी विश्वकर्मा जयंति जावरा। श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के उपलक्ष में श्री विश्वकर्मा पांचाल सामाजिक सेवा संगठन मध्य प्रदेश जावरा ब्लॉक द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। भगत सिंह कॉलेज से विशाल वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई स्वामी जी की कुटिया अन्नपूर्णा आश्रम पर पहुंची। जहां विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर महा आरती की गई। आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया। उसके पश्चात श्री विश्वकर्मा पांचाल सामाजिक सेवा संगठन द्वारा जावरा पांचाल समाज के पदाधिकारी गण…
– निचली बस्तियों में भरा पानी, शंकर मंदिर पुलिया के नीचे से बह निकला पानी – गत वर्ष से 9 इंच कम हुई बारिश जावरा। लंबी खेंच के बाद क्षैत्र में बारिश का दौर लगातार प्रारंभ है, बीते दो दिनों से लगातार बारिश जारी है, बीते चौबीस घंटों में करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई, वहीं शनिवार को भी दिन भर कभी तेज तो कभी बुंदाबांदी के साथ बारिश का दौर जारी रहा। जिसके बारिश का कुल आंकड़ा 46 इंच तक पहुंचा गया। बीते चौबीस घंटों से जारी बारिश के चलते नदी, नालों के साथ निचली बस्तियां जल मग्र…
24 घंटे के भीतर रतलाम रेल मंडल में दूसरा बड़ा हादसा : दुरंतो ट्रेन के नीचे फंसे पत्थर, पटरी से उतरे कोच
दुरंतो ट्रेन के नीचे फंसे पत्थर, पटरी से उतरे कोच 24 घंटे के भीतर रतलाम रेल मंडल में दूसरा बड़ा हादसा रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। मंडल के अमरगढ़ पंचपिलिया स्टेशन के बीच ट्रेन नंबर 12494 निजामुद्दीन-मिराज सुफरफास्ट ट्रेन के सामने पहाड़ से बड़ा पत्थर आ गिरा। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा रोका। हालांकि अचानक ब्रेक लगने से लगे झटके कारण गार्ड का कोच (ब्रेकवान) पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन और अमला घटनास्थल पर रवाना हो गया था।…
पीछे के रस्ते दुकान में घुसे बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए बदमाश पूर्व गृह्मंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे और व्यापारी संगठन अध्यक्ष प्रकाश कोठारी के यहाँ हुई वारदात जावरा : भारी बारिश के बीच बीति रात जावरा शहर के मुख्य बाज़ार में बदमाशो ने अब तक की सबसे बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। प्रदेश में पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे और जावरा व्यापारी संघठन के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी की बजाज खाना स्थित सराफा दुकान पर अज्ञात बदमाशो ने करीब 5 करोड़ के सोने और चांदी के आभूषण ले उड़े। साथ ही…
थ्री फेस सप्लाई 7 घंटे की, अवैध बिलों की वसूली से किसान आक्रोशित – चौपाटी पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का जलाया पुतला, कनिष्ठ अभियंता को दिया ज्ञापन जावरा । अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने, गांव में थ्री फेस सप्लाई 10 से घटाकर 7 घंटे कर दिए और अवैध बिलों की वसूली से आक्रोशित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह सोलंकी और पार्षद निजाम काजी के नेतृत्व में पिपलोदा रोड चौपाटी पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। सोलंकी ने किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित…
शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा की छात्राओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण जावरा। रतलाम जिला कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट के तहत शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा के छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मिलिंद डांगे एवं डॉ सीएम मेहता ने बताया आज अकेली आती जाती छात्राओं के साथ कई तरह की घटनाएं घटती हैं, जिनके प्रति उन्हें जागरूक और सुरक्षा के दाव पेज का प्रशिक्षण देना अति आवश्यक हो गया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह देवड़ा द्वारा आत्मरक्षा के कई दाव पेज और विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा करने का प्रशिक्षण…
– पंचायत मंत्री महेन्द्रसिंह सिसौदिया ने किया अनावरण – नवीन पंचायत भवन के लिए १० लाख की घोषणा कीजावरा। रतलाम जिले के पिपलौदा ब्लाक अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रानीगांव में स्व. महेन्द्रसिंह कालुखेड़ा पार्क में उनकी छठी पूण्यतिथि पर मध्यप्रदेश शासन के पंचायत मंत्री महेन्द्रङ्क्षसह सिसौदिया ने पूर्व मंत्री स्व. कालुखेड़ा की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा पार्क के समीप एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सिसोदिया ने रानीगांव को वास्तविक नाम का उल्लेख करते हुए बताया कि यह रानीयो का गांव है साथ ही साथ मंत्री सिसोदिया ने बताया कि मुझे कालूखेड़ा आने का…
राज्य स्तरीय जुडो कराते में किया कांस्य पदक प्राप्त जावरा । मुश्किल घडी में धीरज और संयम ही आपका सबसे बडा साथी होता है। स्थानीय सेंट पॉल्स कान्वेंट स्कुल के तनीषा शर्मा और अब्बास तेलवाला ने उक्त वाक्य को चरितार्थ किया। अगस्त के अंतिम सप्ताह में ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय जुडो कराते प्रतियोगिता में दोनों विद्यार्थियों ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक प्राप्त किया। संस्था प्राचार्य देवेंद्र मूणत, मैनेजर भाविक मूणत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मूणत ने बताया कि नित्य प्रयास और कठिन परिश्रम से चलने वालों के लिए मंजिल का…
