– संकरी गली होने से आई परेशानी, जमा हुई लोगों की भीड़ फोटो –
जावरा। शहर के पुरानी बसाहट में शामिल कमलीपुरा क्षैत्र में पगारिया होम एप्लायसेंस के फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक्स सामान के गौदाम पर मंगलवार की शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रुप ले लिया और जिससे कमलीपुरा में हडकम्प मच गया। थाड़ी ही देर में मौके पर दमकल पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, करीब ६ फायर ब्रिगेड के साथ नपा ओर निजी टेंकरो की मदद से आग पर काबु पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
गली संकरी होने से आई परेशानी –
कमलीपुरा की जिस गली में गोदाम बना था, वह गली इतनी संकरी है कि वाहन निकलने में भी परेशानी आती है, ऐेसे में जैसे ही गौदाम पर आग लगी और फायर ब्रिगेड पहुंची तो गली में जाम लग गया। नपा तथा निजी टेंकरों की मदद से फायर ब्रिगेड में पानी भरा गया और आग को बुझाने का काम किया गया। आग लगते ही बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ ही नपा और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और गोदाम से सामान को निकाला। करीब ७ बजे बाद आग पर काबु पाया गया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष युसूफ कड़पा, नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा के साथ नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया, तहसीलदार लीना जैन भी मौजुद रहे।


