– सुबह सुबह शहर में छाया घना कोहरा, स्कूलों के समय में भी हुआ परिवर्तन
– बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे बच्चों को उठानी पड़ी परेशानी
जावरा। कड़ाके की ठंड के बाद जैसे तैसे मौसम खुशगवार हुआ हि था कि अचानक मंगलवार को सुबह मौसम ने फिर से पलटी मार दी। सोमवार को जहां गर्मी का आलम था,वहीं मंगलवार को जैसे ही सुबह लोगों की आंख खुली तो सुबह कोहरे के आगोश में हुई और मोसम एक फिर से ठंडा हो गया। करीब 11 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सुबह सुबह कोहरा छाने से बोर्ड परीक्षा देने घरों से निकले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलने वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगा। फोरलेन पर वाहनों को हेड लाईट चालु कर गुजरना पड़ा। कोहरे के चलते विजिबिलिटी इतनी कम थी कि सामने की चीजें ही दिखाई नहीं दे रही थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

