• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»हाथों में भगवा लेकर पोरवाल समाज ने निकाली वाहन रैली, पांच दिवसीय श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ
जावरा

हाथों में भगवा लेकर पोरवाल समाज ने निकाली वाहन रैली, पांच दिवसीय श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ

EditorBy EditorJanuary 17, 2024Updated:January 17, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

श्रीरामलला प्रतिष्ठा महोत्सव निमित्त पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर निकाली वाहन रैली
– पीपली बाजार में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में 22 को बिराजेंगे प्रभु श्रीराम
– पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आज से, वाहन रैली में भगवामय हुआ शहर
जावरा। श्री राम मंदिर जांगड़ा पंच पोरवाल समाज ट्रस्ट पिपली बाजार जावरा द्वारा आराध्य देव प्रभु श्रीराम के प्राचीनतम भव्य मंदिर की नव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। प्रभु श्री राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा व श्री राम मारुति महायज्ञ का पांच दिवसीय आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक भव्य रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न होगा। वहीं धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होने की पूर्व संध्या पर समाजजनों द्वारा वाहन रैली भी निकाली गई।


समाज के अखिलेश मांदलिया व राहुल पोरवाल ने बताया कि आयोजन के पहले दिन गुरुवार को श्री गणेश पूजन व विभिन्न धार्मिक क्रियाएं प्रात: 8 बजे, कलश यात्रा, प्रभु प्रतिमाओं का नगर भ्रमण व भव्य शोभायात्रा दोपहर 1.30 बजे। 19 से 21 जनवरी 2024 तक श्री राम मारुति महा यज्ञ प्रतिदिन प्रात: 9 बजे। 21 जनवरी 2024 रविवार को समाज द्वारा दोपहर 2 बजे सम्मान समारोह व पोरवाल संगम पुस्तिका का विमोचन जनता परिसर पर किया जायेगा। रविवार को ही रात में श्री राम मंदिर पीपली बाजार पर संगीतमयम भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमें भजन गायिका हीना डांगी मंदसौर और बंटी बावरा जावरा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। 22 जनवरी 2024 सोमवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व श्रीराम मारुति महायज्ञ की पूर्णाहुति दोपहर 12.15 बजे होगी। उसके बाद महाआरती और प्रसादी का आयोजन रखा गया है। समुचे अनुष्ठान के यज्ञाचार्य पं. रविन्द्र उपाध्याय जावर रहेंगे। श्रीराम मंदिर जांगड़ा पंच पोरवाल ट्रस्ट अध्यक्ष शिवकुमार सेठिया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, ओमप्रकाश मांदलिया, सचिव श्याम मोदी, कोषाध्यक्ष रमेशचन्द्र धनोतिया, ट्रस्टीगण मदनलाल पोरवाल, अशोक सेठिया, संजय सेठिया (टीटू), नंदकिशोर मांदलिया, नरेन्द्र सेठिया, प्रहलाद पोरवाल के साथ पोरवाल महिला मंडल की अध्यक्ष पिंकी मांदलिया, सचिव अनिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीमा धनोतिया के साथ पोरवाल नवयुवक मंडल, पोरवाल सोश्यल ग्रुप, जावरा, पोरवाल बहु मंडल के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी समाजजनों से श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

पूर्व संध्या में निकाली वाहन रैली –
पांच दिवसीय श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होने की पूर्व संध्या पर 17 जनवरी 2024 की शाम साढ़े 5 बजे पीपली बाजार स्थित श्रीराम मंदिर से भव्य वाहन रैली निकाली गई। जो श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: श्रीराम मंदिर पहुंची। रैली में युवाओं और युवतियों के साथ समाज की महिलाओं और पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रैली के दौरान सभी हाथों में भगवा ध्वज धारण कर चल रहे थे, रैली के दौरान पुरा शहर भगवामय हो गया।

Post Views: 273
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

By EditorAugust 12, 2026

– त्रिवेणी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, नागरिकों को वितरित किए…

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.