– मेंटेनेंस के चलते सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक बिजली रहेगी गुल
जावरा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षैत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड का उपरवाड़ा ग्रिड बुधवार को मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगा। कार्यपालन यंत्री अमित पटेल ने बताया कि बुधवार को सुबह 9.30 बजे से 01.30 बजे तक 33 केव्ही उपरवाड़ा फीडर से निकलने वाले समस्त 11 केवी घरेलु तथा सिंचाई फीडऱ से जुडे गांव उपरवाड़ा, सोहनगढ़, बोरखेडा, कंचनखेडी, बरगढ़, गूर्जर अरनिया, आकतवासा आदि गावों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।


