– वंशवाद और बाहरी नेता पर शुद्ध मालवी भाषा में जमकर बरसे जीवनसिंह
– अंचलों में मालवी भाषा में संवाद कर दिलों में छाप छोड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह
– जनता का आशीर्वाद मिला तो घोड़ारोज और बिजली कटोती से निजाद दिलाने का काम करुंगा
जावरा। लम्बे समय से हमारी विधानसभा में वंशवाद जारी है, दो ही परिवार यहां राजनीति करते आ रहे है, अब जब दोनो खैमे एक हो गए है तो कांग्रेस ने एक बाहरी नेता को जावरा से टिकट दे दिया और भाजपा ने तो अब भी वंशवाद को जारी रखा हुआ है। भाजपा ओर कांग्रेस के लोग राजनीति का व्यापार कर रहे है। जनता को ऐसे व्यापारियों से सावधान रहना है। यह लोग विकास करने नहीं पैसे कमाने आए हैं, यह लोग व्यापारी है, इनको विकास से कोई मतलब नहीं आप व्यापारीयो से सावधान रहिए जब भी आप विधायक से मिलने जाते हो तो उसके पास में मिलने का टाइम नहीं होता है वह आपको टाइम देता है मुझे आप एक बार जीता कर भेजिए जो भी काम होगा जनता के बीच होगा जनता दरबार लगेगा और जनता कहेगी वही होगा गांव के लोग कहेंगे वो काम पहले होगा। एक बार ऑटो रिक्शा पर बटन दबाकर मुझे विजय बनाकर विधानसभा भेजिए जो काम 75 सालों में नहीं हुआ 5 सालों में कर के बताऊंगा। अब ये जनता तय करेगी कि उन्है बाहरी के साथ जाना है या वंशवाद को ही खाद देना है, आज आपके बीच आपना अपना उम्मीद्वार मौजुद है, आपको किसने साथ जाना ये तय करना आपका काम है मेरा नहीं।
यह बात करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव पिपलिया आंजना, बैलारा, रामगढ़ बैलारा, भाकर खेड़ी, धतुरिया, काबुल खेडी, चंदावता, केसरपुरा, खेड़ा, कलालीया, बडाय़ला सरवन में जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहीं। जीवनसिंह ने कहा किया कि यदि आपने मुझे विधायक बनाकर विधानसभा भेजा तो किसानो को लाइट की समस्या और घोड़ा रोज की समस्या से निजात दिला दूंगा।
शनिवार को इन गांवों में होगा जनसम्पर्क –
शनिवार को जीवनसिंह माननखेडा, पिपलिया जोधा, तारा खेड़ी, पीपलोदी, हनुमंतिया, पंत मेलकी, रणायरा गुर्जर, मोरिया में जनसंपर्क करेंगे। जनसंपर्क से पहले जावरा में इंडियन आर्मी से सेवा निवृत होकर जावरा पहुंचे विनोद पाटीदार हतनारा का स्मृति चिन्ह भेंटकर जीवन सिंह शेरपुर ने सम्मानित किया कालूखेड़ा पहुंचकर पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाजपा कांग्रेस छोड़कर जीवन सिंह को दिया समर्थन –
गांव चंदावता में जनसंपर्क के दौरान सुखेडा मडलम अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर जीवन सिंह शेरपुर को समर्थन दिया। जितेंद्र चौधरी बोले जीवन सिंह शेरपुर सर्व समाज के लिए लड़ रहे है में और पुरी धनगर समाज जीवन शेरपुर के साथ है मैं कांग्रेस से इस्तीफा देकर जीवन सिंह शेरपुर को समर्थन करता हूं। वही नानालाल धनगर चंदावता ने भाजपा की सदस्यता छोड़कर जीवन सिंह शेरपुर को समर्थन दिया।



