जेएसजी नवकार ने शहर में 108 स्थानों पर श्वानों को दुध पिलाने की योजना का पुन: क्रियान्वयन
– अंतराष्ट्रीय करुणा योजना के तहत किया था 4 वर्ष पहले किया था प्रारंभ
जावरा। जैन सोशल ग्रुप नवकार की अंतर्राष्ट्रीय करुणा योजना अंतर्गत जीवदया के प्रकल्प 108 जगह कुत्तों को दूध पिलाने की योजना का शुभारंभ 4 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था। आज पुन: सुरेश पगारिया, अभय चोपड़ा, सुभाष टुकडिय़ां के सहयोग से यह योजना निरंतर गतिशील रहे इसकी शुभकामनाएं नवकार सदस्यों ने दी। इस मौके पर विरेंद्र खेमेसरा, संजय आंचलिया, अभिषेक बोरदिया, आयुष चोर डिय़ा, सौरभ मेहता, हर्षित पगारिया, नरेंद्र काठेड़, अंकित जैन, मोहित सियार, राहुल छाजेड़, संजय बरडिया, रूपेश सिसोदिया, निलेश मेहता आदि उपस्थित थे।


