• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»भाजपा नेता और दस्तावेज लेखक पर जमीन धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज
जावरा

भाजपा नेता और दस्तावेज लेखक पर जमीन धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज

EditorBy EditorOctober 27, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– न्यायालय के आदेश पर आईए थाना ने दर्ज किया प्रकरण
– प्रार्थी ने धारा 406, 420, 464, 467, 468, 471, 120 बी एवं 500  के तहत प्रकरण दर्ज करने दिया था आवेदन
– आई ए थाना ने मामले में तीन लोगों पर धारा 420, 34  के तहत दर्ज किया प्रकरण
जावरा। ग्राम बन्नाखेड़ा स्थित सर्वे नंबर 214/3, रकबा 5 बीसवा के विक्रय के मामले में न्यायालय के आदेश पर ओद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा ने भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार, दस्तावेज लेखक विशाल चत्तर तथा उनकी माता विजया चत्तर पर भादस 1860 की धारा 420, 34  के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में जांच प्रारंभ की है।
औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि न्यायिक मजीस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एनएस ताहेड़ द्वारा 18 अक्टुबर 2023 को परिवार कन्हैयालाल पिता भेरुलाल पाटीदार निवासी अम्बिका सीटी होम्स की और प्रस्तुत आवेदन पत्र अन्तर्गत धारा 156 (3) के तहत शपथ पत्र सहित अनावेदक गण भेरुलाल पिता राजाराम पाटीदार निवासी अम्बिका हाऊस पिपलौदा रोड़, विशाल पिता प्रकाश चत्तर निवासी इंदिरा कॉलोनी तथा विजया चत्तर निवासी इंदिरा कॉलोनी के विरूद्ध अपराध धारा 406, 420, 464, 467, 468, 471, 120 बी एवं 500 के तहत आवेदन 156 (3)  के समर्थन में प्रकरण दर्ज करने संबंधी आवेदन मिला था। जिस पर न्यायालय के निर्देशानुसार तीनों आरोपियों पर भारतीय दण्ड सहिता 1860 की धारा 420, 34  के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


आवेदन कन्हैयालाल पाटीदार द्वारा दिए गए शपथ और पुलिस एफआईआर में बताया गया है कि भेरुलाल पाटीदार की सहमति से उसके मृतक पिता राजाराम द्वारा उनके स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि सर्वे क्रमांक 214/3 रकबा, 5 बीसवा स्थित ग्राम बन्नाखेड़ा को विक्रय करने का सौदा मुझसे करते हुए विक्रय धन चेक के माध्यम से प्राप्त कर लिया गया था। जिसके बाद भी समय बढ़ाते हुए लेख सम्पादित करते हुए अवधि बढाते गए और मुझे अंधकार में रखते हुए षडयंत्र पूर्वक मेरे पक्ष में दस्तावेज सम्पादित ना करते हुए पूर्व में ही उक्त विक्रयशुदा भूमि को दस्तावेज लेखक विशाल चत्तर ने अपनी माता विजया चत्तर के पक्ष में करा चुके, इसके बाद भी मुझसे विक्रय धन प्राप्त कर कुट रचित दस्तावेज तैयार कर मेरे साथ धोखाधड़ी की गई। यह जमीन मेरे द्वारा अम्बिका सीटी होम्स कॉलोनी के बगीचे के लिए क्रय की गई थी, लेकिन यह जमीन पूर्व से ही विक्रित कर दी गई थी, जिससे बगीचे की जमीन को लेकर मेरे और कॉलोनीवासियों के बीच भी कई बार विवाद की स्थिति बनी, इस प्रकरण में मुझे झूटे चेक अनादर के मामले में सजा भी भुगतनी पड़ी, जबकि मै चेक पेटे रुपए भी दे चुका था। जिसके लिखित रसीदे व दस्तावेज मेरे पास सुरक्षित है। जिसके कारण मुझे आर्थिक, मानसिक परेशानी झेलना पड़ीl


बगैर सुने एक तरफा दिया आदेश –
मामले में विशाल चत्तर ने कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद था, वो यह जमीन है हि नहीं, न्यायालय ने एक तरफा फैसला दिया है, हमें सुना ही नहीं गया। जितनी जमीन बताई गई है वह जमीन आज भी राजाराम के नाम से आज भी विद्यमान है। न्यायालय में हम भी अपना पक्ष रखेंगे।
आवेदक ने तथ्य छीपाए है –
मामले में भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूर्व में जांच कर ली गई थी, आवेदक ने तथ्य छिपाए है और मामले में समझोता हो चुका है, जिसकी कॉपी मेरे द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत की गई है, शनिवार को पेशी है, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मेरे पास मामले को लेकर जो भी दस्तावेज है वे सभी न्यायालय में प्रस्तुत कर दिए गए है।

Post Views: 218
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026
Don't Miss
धर्म

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

By EditorAugust 11, 2026

– महिलाओं ने सिर पर कलश और युवाओं ने कंधों पर कावड़ लेकर किया भगवान…

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.