• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»पॉलिटिक्स»जीवनसिंह बिगाड़ेंगे कांग्रेस-भाजपा का खेल … राजपूत वोट बैंक में लगेगी सेंध
पॉलिटिक्स

जीवनसिंह बिगाड़ेंगे कांग्रेस-भाजपा का खेल … राजपूत वोट बैंक में लगेगी सेंध

EditorBy EditorOctober 12, 2023Updated:October 12, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में भरेंगे हुंकार
– प्रेस कान्फ्र्रेंस कर स्पष्ट कर चुके है अपना मत
– कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारी भी जीवन सिंह के साथ
जावरा। मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है, भाजपा ने प्रदेश में अपने पत्ते खोलना शुरु कर दिए है, तो कांग्रेस अभी इंतजार कर रही है, संभवत: 15 अक्टुबर तक कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी की पहली सूची जारी कर देगी। इधर रतलाम जिले की पांच सीटों मे से दो पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है, लेकिन तीन पर मामला अभी उलझा हुआ है। इन तीन सीटों मे से भी जावरा विधानसभा सीट गहमा गहमी दोनो दलों में मची है। इधर भाजपा सरकार की वादा खिलाफी से गुस्साए करणी सेना परिवार के मुखिया जीवनसिंह शेरपुर जावरा विधानसभा से निर्दलीय उम्मीद्वार के रुप में चुनाव मैदान में हुंकार भरने को पुरी तरह से तैयार है, यदि जीवनसिंह चुनाव मैदान में उतरते है तो जावरा विधानसभा के कई सारे समीकरण बिगड़ जाएंगे। जीवन सिंह के मैदान में रहने से कांग्रेस और भाजपा दोनो के वोट बैंक में सेंध लगेगी। सबसे ज्यादा सेंध राजपूत वोटो में देखने मिलेगी। जावरा विधानसभा से अब तक राजपूत और ब्राहम्ण ही विधानसभा में जावरा का प्रतिनिधित्व करते आए है। लेकिन इस बार राजपूत, ब्राहम्ण के साथ पिछड़े वर्ग के उम्मीद्वारों ने चुनावी ताल ढोक रखी है। अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है और टिकट किसकी झोली में गिरता है।
जावरा से ही चुनाव लड़ेंगे जीवनसिंह –
यूं तो जीवनसिंह शेरपुर मध्यप्रदेश की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते है, लेकिन उन्होने जावरा विधानसभा से ही चुनाव लडऩे का मन मनाया है, इसको लेकर जीवनसिंह का कहना है कि घर से बाहर वे जो भी है, जैसे भी है, उन्है लोग वैसा ही जानते है, लेकिन जावरा विधानसभा उनका घर है, यहां के लोग उनके परिवारजन जन है, इंसान की अच्छाई, बुराई केवल घर के ही लोग जानते है, ऐसे में किसी और विधानसभा से लडऩे का ख्याल नहीं है, वे केवल जावरा विधानसभा से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। जीवनसिंह स्वयं को जावरा विधानसभा  की जनता का उम्मीद्वार बता रहे है।

जावरा से ही चुनाव क्यों लड़ेगे जीवन सिंह देखे वीडियो –


सर्व समाज के लिए जारी है लड़ाई –
वैसे तो जीवनसिंह प्रदेश स्तर पर सर्व समाज की लडाई लड रहे है, लेकिन राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करने के चलते इस विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सेंध राजपूत समाज के वोटरों में ही देखने को मिलेगी। इधर इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनो राजपूत प्रत्याशी को ही मैदान में उतारने की तैयारी में है, ऐेसे में जीवनसिंह के मैदान में उतरने से राजपूत वोटरों में कश्मकश की स्थिति बनेगी। इधर जीवन सिंह अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में साफ तौर से कह चुके है वे सर्व समाज की लड़ाई लड़ रहे है, उन्होने आचार संहिता लागू होने से पहले भी भाजपा सरकार को उनकी १८ मांगे जो भाजपा सरकार ने मान ली थी, उन्है लागू करने के लिए समय दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब चुनावी रण खुले रुप से तैयार हो चुका है, ऐसे में जीवनसिंह का इस रण में उतरना कई लोगों पर भारी पडऩे वाला है।
करीब 80 सीटों में लड़ेगी करणी सेना –
जावरा में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में जीवनसिंह ने कहा था कि वे करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश की 80 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीद्वार उतारेगी। अब यदि ऐसा होता है तो प्रदेश की इन 80  सीटों पर मुकाबला रोचक हो जाएगा। क्यों कि करणी सेना परिवार 8 जनवरी को भोपाल के जंबुरी मैदान में अपनी ताकत दिखा चुकी है, वहीं हालही में जीवनसिंह के डर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जावरा दौरा निरस्त कर चुके है।

 

Post Views: 542
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Don't Miss
पॉलिटिक्स

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

By EditorJuly 27, 2026

– अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाकर सत्ता पक्ष की पार्षद ने दिया…

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026

जावरा में सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 28 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

July 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.