• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, September 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»राजनीति करना है तो भगवान श्रीकृष्ण जैसी करें : जया किशोरी
रतलाम

राजनीति करना है तो भगवान श्रीकृष्ण जैसी करें : जया किशोरी

EditorBy EditorOctober 3, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन हुआ शिव-पार्वती विवाह का नाट्य मंचन
– राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख पार्थ सारथी ने किया पौथी पूजन
– रतलाम की कई संस्थाओं ने जयाकिशोरी का किया अभिनंदन
रतलाम। जीवन में कुछ बातों का असर समझाने से नहीं करके दिखाने में होता है, इसलिए यदि आप राजनीति करते है, तो भगवान श्री कृष्ण-सी करें, वह अच्छी है। श्री कृष्ण ने राजनीति कर धर्म को जीताया। वे अपनी हर लीला में सीख देते है। रामायण को उठाए, तो भी उसमें सब कुछ मिलेगा। भगवान ने अपनी लीलाओं से जिंदगी कैसे जीना है, यह सीख दी है। आप शास्त्र ले आए तो कुछ सीखने की जरूरत नहीं पढ़ेगी।
यह बात चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को कथावाचक जया किशोरी जी ने कथा का रसावदन करते हुए कहीं। किशोरीजी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक ज्ञान श्रीमद् भागवत गीता है। भगवान ने अर्जुन से कभी कुछ छोडऩे को नहीं कहा, बल्कि जो मिला है, उसे अपने पर हावी न होने देने की बात कही। आपके कारण यदि किसी एक व्यक्ति का जीवन थोड़ा अच्छा हो जाए, तो समझ लेना कि आपने इंसान बनने का कर्तव्य पूरा कर लिया। बच्चों को जीवन में आगे रहना नहीं, अपितु अच्छा इंसान बनना सीखाएं, जिससे वह अपने आप आगे हो जाएगा।

शिव-पार्वती विवाह का हुआ नाट्य मंचन –
दूसरे दिन की कथा में किशोरी जी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग जीवंत श्रवण करवाया। शिव बारात और विवाह के अन्य प्रसंगों में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। पूरा परिसर प्रभु की जय-जयकार से गूंज उठा। समापन से पूर्व शिव पार्वती विवाह प्रसंग का मंचन किया गया। प्रभु के विवाह का दृश्य अद्भुत रहा। गाजे-बाजे के साथ भगवान शंकर की बारात आई और माता पार्वती से विवाह संपन्न हुआ। इससे पूर्व माता अनुसुइया, वराह अवतार के प्रसंगों ने भावविहल किया। दूसरे दिन कथा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख मध्य भारत प्रांत पार्थ सारथी की उपस्थिति में पौथी पूजन के साथ किया गया। समापन पर महाआरती की गई।
सनातक धर्म की ध्वजा फहरा रही किशोरी जी – पार्थ सारथी
आरएसएस धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख पार्थ सारथी ने कहा कि जया किशोरीजी आज देशभर में सनातन धर्म की ध्वजा फहरा रही है। वे इस तरह का समाज जागरण और प्रेरणा देने का काम लगातार करती रहे। विधायक चेतन्य काश्यप भी आदर्श विधायक के रूप में स्थापित है। वे खेल, धार्मिक, सामाजिक आयोजनों से नित-नए आदर्श स्थापित कर रहे है। विधायक काश्यप ने सैकड़ों बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने का प्रशंसनीय कार्य किया है। ऐसे विधायक को पाकर हम धन्य है।

विभिन्न संस्थाओं ने किया जयाकिशोरी का अभिनंदन –
कथा के आरंभ में जया किशोरी, फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप ने पौथी पूजन किया। शहरवासियों की ओर से श्री बरबड़ हनुमान मंदिर ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लीविंग परिवार, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (जीतो) रतलाम चेप्टर, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रीसंघ नीम चौक, लायंस क्लब समस्त ग्रुप, राजपूत समाजजन, मारवाड़ी सेन समाज तथा भाजपा अंबेडकर मंडल ने मंगलवार को जया किशोरी का अभिनंदन किया।

Post Views: 205
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.