• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026

एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : पिपलोदा पुलिस ने 15 ग्राम एमडी के साथ युवक को दबोचा

August 7, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 8
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»पॉलिटिक्स»आक्रोशित किसानो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
पॉलिटिक्स

आक्रोशित किसानो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

EditorBy EditorSeptember 15, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

थ्री फेस सप्लाई 7 घंटे की, अवैध बिलों की वसूली से किसान आक्रोशित
– चौपाटी पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का जलाया पुतला, कनिष्ठ अभियंता को दिया ज्ञापन
जावरा । अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने, गांव में थ्री फेस सप्लाई 10 से घटाकर 7 घंटे कर दिए और अवैध बिलों की वसूली से आक्रोशित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह सोलंकी और पार्षद निजाम काजी के नेतृत्व में पिपलोदा रोड चौपाटी पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
सोलंकी ने किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आक्रोश जताया कि बारिश में लंबी खेंच से एक और तो किसानों का मुंह आया निवाला छीनने की नौबत आ गई है और सोयाबीन की सूखती फसल में किसान जैसे तैसे पानी पिलाकर अपनी लागत निकालने का प्रयास कर रहा है। ऐसी दर्यनीय स्थिति में शिवराज सरकार जानबूझकर विद्युत सप्लाई बाधित कर रही है। किसानों को ना तो ट्रांसफार्मर समय पर मिल पा रहे है ओर ना ही विद्युत सप्लाई नियमित मिल पा रही है। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं, किसानों को अनाप-शनाप दिए गए बिलों की वसूली के दबाव से किसान परेशान है। इस दौरान किसानों पर झूठे पंचनामे बनाकर मुकदमे बनाए जा रहे है। पार्षद निजाम काजी ने कहा कि यदि 3 दिन में जावरा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करते हुए विद्युत कार्यालय का घेराव करेंगे। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।

कनिष्ठ अभियंता अमित पटेल को ज्ञापन देेते कांग्रेसी व् अन्य

नारेबाजी कर सोपा ज्ञापन –
इस दौरान वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुतला दहन के उपरांत रैली के रूप में विद्युत विभाग अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई तथा कनिष्ठ अभियंता अमित पटेल और विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में उनसे तत्काल समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। अमित पटेल ने किसानों को अगले एक सप्ताह में सभी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए तथा अगले दो दिन में थ्री फेस विद्युत सप्लाई भी 7 घंटे से पुन: 10 घंटे करने के लिए आश्वस्त किया। ज्ञापन का वाचन जनपद सदस्य ज्ञानचंद जैन ने किया।
इनकी रही उपस्थिति –
इस मौके पर संदीप आंजना, संयम शर्मा, मनोहर हरा, जगदीश सोलंकी, बलराम गुजराती, बद्रीलाल, जवाहरलाल आयाना, सत्यनारायण बैरागी, मांगीलाल बोडाना, गिरधारीलाल, राजेंद्रसिंह, करण मालवीय बहादुरपुर, विपिन जैन रोजाना, गुलाबसिंह सजापुर, एहसान शाह, बसंतीलाल चौधरी, मुकेश मालवीय, सईद कुरेशी, मेहबूब खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार गौरव चतुर्वेदी ने माना।

Post Views: 414
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में किसानों और कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और फसल बीमा पर जताया आक्रोश

August 6, 2026

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, जावरा में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न

August 3, 2026

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

By EditorAugust 7, 2026

– NEET में प्रिंस चंद्रावत और जयदीप प्रजापति, JEE में दीपू केवट व युग जोशी…

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026

एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : पिपलोदा पुलिस ने 15 ग्राम एमडी के साथ युवक को दबोचा

August 7, 2026

रतलाम जंक्शन पर DRI  की बड़ी कार्रवाई : 1.60 करोड़ की एम्फेटामाइन के साथ नाइजीरियन महिला तस्कर गिरफ्तार

August 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026

एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : पिपलोदा पुलिस ने 15 ग्राम एमडी के साथ युवक को दबोचा

August 7, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.