– कमलीपुरा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलगीतों के बीच भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता का विवाह संपन्न
– संजय पवार ने निभाई भगवान शालिग्राम के पिताश्री की भूमिका, ललित हाड़ा ने किया कन्यादान
जावरा। सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा और आस्था के प्रतीक तुलसी विवाह महोत्सव का आयोजन शहर के कमलीपुरा स्थित श्री बद्री विशाल मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, मंगलगीतों और जयकारों के बीच भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।
विवाह समारोह में ललित हाडा ने तुलसी माता के माता-पिता के रूप में कन्यादान की रस्म निभाई, वहीं संजय पवार ने भगवान शालिग्राम के पिताश्री के रूप में विवाह की पारंपरिक रस्मों में सहभागिता की। कन्यादान सहित विवाह की विभिन्न रस्में श्रद्धा एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुईं। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता के दर्शन किए और धर्मलाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। तुलसी विवाह का यह आयोजन सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारिवारिक संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाने वाला रहा। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

