विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कल आएंगे जावरा, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में होंगे शामिल
जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 20 नवंबर को जावरा प्रवास पर रहेंगे। वे यहां विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष तोमर 20 नवंबर को शाम 4:30 बजे उज्जैन से जावरा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:30 बजे जावरा पहुंचने के बाद वे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को शुभकामनाएं देंगे। उनके जावरा आगमन को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी चर्चाएं हैं।

