• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

October 17, 2026

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»ब्रेकिंग न्यूज़»4 हजार की रिश्वत लेते मंडी उप निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, साथी कर्मचारी भी पकड़ाया
ब्रेकिंग न्यूज़

4 हजार की रिश्वत लेते मंडी उप निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, साथी कर्मचारी भी पकड़ाया

EditorBy EditorOctober 16, 2026Updated:October 16, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– हर बोरी पर 10 रुपए की कथित वसूली का आरोप, सोयाबीन से भरी गाड़ी रोकने की दी जाती थी धमकी
– लोकायुक्त उज्जैन की 10 सदस्यीय टीम ने माकड़ोन मंडी में की कार्रवाई
उज्जैन/माकड़ोन। मंडियों में किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के दावों के बीच माकड़ोन अनाज मंडी से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए मंडी उप निरीक्षक रोशन आर्य और उसके साथी आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को 4,000 रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया।
हर बोरी पर 10 रुपए की मांग, पैसे नहीं देने पर गाड़ी रोकने का आरोप –
लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता योगेश राठौर निवासी ग्राम रूपाखेड़ी, जिला उज्जैन, माकड़ोन मंडी में सोयाबीन खरीदने का कारोबार करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी उप निरीक्षक रोशन आर्य उनसे प्रत्येक बोरी के हिसाब से 10 रुपए की रिश्वत मांगता था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पैसे नहीं देने पर सोयाबीन से भरी गाड़ी को मंडी से बाहर नहीं जाने देने की धमकी दी जाती थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि मंडी का निर्धारित टैक्स चुकाने के बावजूद उनसे कथित तौर पर अतिरिक्त रकम मांगी जा रही थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की।
शिकायत का सत्यापन, फिर बिछाया गया ट्रैप –
प्राप्त शिकायत के आधार पर लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक ने किया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद 16 अक्टूबर को ट्रैप की योजना बनाई गई। लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम माकड़ोन मंडी पहुंची। शिकायतकर्ता योगेश राठौर ने जैसे ही 4,000 रुपए की राशि दी, आरोप के अनुसार उप निरीक्षक रोशन आर्य ने वह रकम अपने साथी आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को पकड़ा दी। इसके तुरंत बाद लोकायुक्त टीम ने दोनों को मंडी परिसर में पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई –
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में डीएसपी राजेश पाठक, डीएसपी दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक शिवकुमार शर्मा, श्याम शर्मा, इसरार खान, उमेश जाटव सहित अन्य सदस्य एवं साक्षी शामिल रहे। सवाल यह है कि मंडी में कारोबार करने वाले व्यापारियों को यदि निर्धारित शुल्क के अलावा कथित रिश्वत की मांग का सामना करना पड़े, तो वे अपना कारोबार कैसे करेंगे ? लोकायुक्त की इस कार्रवाई ने मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत को फिर सामने ला दिया है। मामले में आगे की जांच के निष्कर्षों पर नजर रहेगी।

Post Views: 16
#lokayukt #mandi #Ujjain news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रविवार सुबह 11 बजे खुलेगा जावरा अंडरब्रिज, लेकिन अधूरे निर्माण के बीच सुरक्षित सफर की गारंटी कौन देगा ?

October 17, 2026

जावरा में वायरल वीडियो के बाद सनसनी : आचार्य विजय ने फेसबुक लाइव पर सल्फास खाने का किया दावा, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

October 5, 2026

जावरा : चौपाटी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या ? CCTV से खुलेगा राज

September 2, 2026
Don't Miss
जावरा

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

By EditorOctober 17, 2026

– केसरिया, अंबे और शिवशक्ति ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्राचार्य भाविक मूणत…

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026

फसल के बीच नशे की खेती! रतलाम में 880 गांजे के पौधों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

October 17, 2026

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.