• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026

534 लोगों के दांतों की जांच, 12 बच्चों में फ्लोरोसिस की समस्या मिली

October 7, 2026

त्योहारों से पहले रिंगनोद पुलिस का सख्त एक्शन : नगर रक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा के निर्देश, गुंडे-बदमाशों की ली परेड

October 6, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, October 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर
रतलाम

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

EditorBy EditorOctober 7, 2026Updated:October 7, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– धामनोद में 5 हजार लीटर अवैध बायोडीजल जब्त, सुखेड़ा पंचायत के सरपंच-सचिव सुनवाई से रहे नदारद
– जावरा के सोहेल को पांच जिलों की सीमा से एक वर्ष के लिए किया निष्कासित
रतलाम। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा विभिन्न प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत अवैध बायोडीजल भंडारण के मामले में लाखों रुपये का माल राजसात किया गया, न्यायालयीन सुनवाई से अनुपस्थित रहने पर सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया, वहीं एक व्यक्ति को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है।
अवैध बायोडीजल भंडारण पर 3.70 लाख का माल राजसात –
कलेक्टर ने अम्बिका बायोफ्यूल, रतलाम-बांसवाड़ा रोड, धामनोद के संचालक रितेश पिता कमलाशंकर पाटीदार, निवासी कमलाखेड़ा, तहसील पिपलोदा के विरुद्ध कार्रवाई की। प्रकरण में बिना अनुमति बायोडीजल का क्रय-विक्रय एवं भंडारण करना पाया गया। जांच में मोटर स्पिरिट एवं हाईस्पीड डीजल (आपूर्ति, वितरण का विनियमन और कदाचारों की रोकथाम) आदेश, 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद कलेक्टर ने मौके पर अवैध रूप से भंडारित 5 हजार लीटर बायोडीजल, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 70 हजार रुपये है, शासन पक्ष में राजसात करने के आदेश जारी किए।
सुनवाई में नहीं पहुंचे सरपंच-सचिव, जमानती वारंट जारी –
एक अन्य न्यायालयीन प्रकरण में शिकायतकर्ता के आवेदन पर ग्राम पंचायत सुखेड़ा के सरपंच महावीर पिता पारसमल मेहता और सचिव दिनेशचन्द्र पिता विश्वनाथ तिवारी को सुनवाई में उपस्थित होकर दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए पत्र जारी किया गया था। पत्र प्राप्त होने के बावजूद दोनों बिना कोई कारण बताए सुनवाई में अनुपस्थित रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर न्यायालय द्वारा दोनों के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया गया है।
जावरा के सोहेल को एक वर्ष का जिला बदर –
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत भी कार्रवाई की गई। इसके अंतर्गत सोहेल पिता अजीज शाह, निवासी रविदास मोहल्ला, जावरा, थाना जावरा शहर को अपराधों में संलिप्तता पाए जाने पर एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है। आदेश के तहत सोहेल को रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा के साथ-साथ उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ एवं मंदसौर जिलों की राजस्व सीमाओं से भी निष्कासित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा की गई इन कार्रवाइयों से प्रशासन ने नियमों के पालन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालयीन प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया है।

Post Views: 1
#bio diesal #collector ratlam #jaora news today #Ratlam news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

534 लोगों के दांतों की जांच, 12 बच्चों में फ्लोरोसिस की समस्या मिली

October 7, 2026

त्योहारों से पहले रिंगनोद पुलिस का सख्त एक्शन : नगर रक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा के निर्देश, गुंडे-बदमाशों की ली परेड

October 6, 2026

जावरा में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल : 12 मांगों को लेकर काम बंद, घंटाघर से नपा तक गूंजे नारे; अफसरों से चर्चा बेनतीजा

October 6, 2026
Don't Miss
रतलाम

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

By EditorOctober 7, 2026

– धामनोद में 5 हजार लीटर अवैध बायोडीजल जब्त, सुखेड़ा पंचायत के सरपंच-सचिव सुनवाई से…

534 लोगों के दांतों की जांच, 12 बच्चों में फ्लोरोसिस की समस्या मिली

October 7, 2026

त्योहारों से पहले रिंगनोद पुलिस का सख्त एक्शन : नगर रक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा के निर्देश, गुंडे-बदमाशों की ली परेड

October 6, 2026

जावरा में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल : 12 मांगों को लेकर काम बंद, घंटाघर से नपा तक गूंजे नारे; अफसरों से चर्चा बेनतीजा

October 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रतलाम कलेक्टर की कार्रवाई : अवैध बायोडीजल का 3.70 लाख का माल राजसात, सरपंच-सचिव के खिलाफ जमानती वारंट, एक साल का जिला बदर

October 7, 2026

534 लोगों के दांतों की जांच, 12 बच्चों में फ्लोरोसिस की समस्या मिली

October 7, 2026

त्योहारों से पहले रिंगनोद पुलिस का सख्त एक्शन : नगर रक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा के निर्देश, गुंडे-बदमाशों की ली परेड

October 6, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.