• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गांधी जयंती पर पिपलोदा के बोरखेड़ा में स्वच्छता के लिए श्रमदान, सफाई कर्मचारियों का सम्मान

October 2, 2026

जावरा की तीन बेटियों का खो-खो में चयन, संभाग स्तरीय चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

October 2, 2026

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, October 2
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»खेल»जावरा की तीन बेटियों का खो-खो में चयन, संभाग स्तरीय चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम
खेल

जावरा की तीन बेटियों का खो-खो में चयन, संभाग स्तरीय चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

EditorBy EditorOctober 2, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– महावीर जैन नेशनल स्कूल की अमृता कुंवर, पूर्वा परिहार और रिद्धि शर्मा 3 अक्टूबर को देवास में करेंगी संभाग का प्रतिनिधित्व
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं ने खो-खो के मैदान में शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की अमृता कुंवर, पूर्वा परिहार और रिद्धि शर्मा का चयन संभाग स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी 3 अक्टूबर को देवास में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। तीनों छात्राओं के चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। छात्राओं ने नियमित अभ्यास, मेहनत और समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। अब उनकी नजर देवास में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।
प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं –
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने अमृता कुंवर, पूर्वा परिहार और रिद्धि शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व देता है और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं एवं प्रशिक्षित कोच उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों छात्राएं देवास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और आगे राज्य स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

 

खेलों से व्यक्तित्व विकास पर जोर –
महावीर जैन नेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालय के अनुसार, प्रतिवर्ष अनेक छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खो-खो जैसी पारंपरिक भारतीय खेल प्रतियोगिता में छात्राओं का संभाग स्तर पर चयन विद्यालय में खेलों को मिल रहे प्रोत्साहन को भी दर्शाता है।
राज्य स्तर पर चयन का भी अवसर –
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में तीनों छात्राओं के प्रदर्शन पर आगे की राह तय होगी। बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन का अवसर मिल सकता है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने तीनों खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। अमृता कुंवर, पूर्वा परिहार और रिद्धि शर्मा की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।

Post Views: 5
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

शतरंज में जेपीएस की शानदार बाज़ी, संभाग स्तर पर 5 खिलाडिय़ों का चयन

September 1, 2026

बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान

August 25, 2026
Don't Miss
जावरा

गांधी जयंती पर पिपलोदा के बोरखेड़ा में स्वच्छता के लिए श्रमदान, सफाई कर्मचारियों का सम्मान

By EditorOctober 2, 2026

– स्वच्छ भारत, विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम, ग्रामीणों ने स्वच्छता का…

जावरा की तीन बेटियों का खो-खो में चयन, संभाग स्तरीय चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

October 2, 2026

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

गांधी जयंती पर पिपलोदा के बोरखेड़ा में स्वच्छता के लिए श्रमदान, सफाई कर्मचारियों का सम्मान

October 2, 2026

जावरा की तीन बेटियों का खो-खो में चयन, संभाग स्तरीय चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

October 2, 2026

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.