• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 1
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू
क्राइम न्यूज़

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

EditorBy EditorOctober 1, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– उण्डेर में शासकीय भूमि पर कपास-मक्का की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 3 थानों की टीम के साथ की कार्रवाई
– कपास-मक्का की फसल के बीच पहाड़ी किनारे उगाए जा रहे थे गांजे के पौधे, 724 किलो गांजा जब्त; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
रतलाम/सरवन। रतलाम जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम उण्डेर में पुलिस ने शासकीय भूमि पर की जा रही गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने मौके से गांजे के 2,948 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन करीब 724 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख है।
मुखबिर की सूचना पर तीन थानों की पुलिस ने की कार्रवाई –
ग्राम उण्डेर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। SDOP  सैलाना लेखराज मीणा (ढ्ढक्कस्) के नेतृत्व में थाना सरवन, थाना सैलाना और थाना बाजना की पुलिस टीमों का गठन किया गया।कपास और मक्का की फसल के बीच छिपाकर उगाए थे गांजे के पौधे –
पुलिस टीमों ने ग्राम उण्डेर में पहाड़ी किनारे स्थित खेतों और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की। इस दौरान शासकीय भूमि पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे उगे हुए मिले। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके से 2,948 गांजे के पौधे उखड़वाकर जब्त किए। जब्त पौधों का कुल वजन करीब 724 किलोग्राम बताया गया है।
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की भी जांच –
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की खेती शासकीय भूमि पर की जा रही थी। पुलिस अब इस जमीन पर अवैध कब्जे और खेती से जुड़े लोगों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान होने के बाद उन्हें प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा। साथ ही गांजे की खेती से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है।NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई –
मामले में पुलिस द्वारा धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तीन थानों की पुलिस और साइबर टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका –
कार्रवाई में थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश, थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया, उप निरीक्षक खान, उप निरीक्षक जी.एल. भूरिया, सैलाना अनुभाग के समस्त थाना स्टाफ एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशे की खेती और तस्करी पर पुलिस की नजर –
रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ अवैध रूप से की जा रही नशे की खेती के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई का प्रयास जारी रहेगा।

Post Views: 1
#crime news #NDPS #Ratlam news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

By EditorOctober 1, 2026

– उण्डेर में शासकीय भूमि पर कपास-मक्का की फसल के बीच हो रही थी गांजे…

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026

जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

October 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.