• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान

August 25, 2026

जावरा में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया मिलादुन्नबी, बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस

August 25, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 25
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया मिलादुन्नबी, बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस
जावरा

जावरा में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया मिलादुन्नबी, बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस

EditorBy EditorAugust 25, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– फखरी स्काउट बैंड की देशभक्ति धुनों के साथ निकला जुलूस, बच्चों ने दिया शांति, सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जावरा। दाऊदी बोहरा समाज ने सोमवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिवस मिलादुन्नबी को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर अंजुमन-ए-बुरहानी के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें समाजजनों के साथ बच्चों और स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जुलूस सुबह करीब 9.30 बजे बोहरा बाखल स्थित वजीही मस्जिद से प्रारंभ हुआ। जुलूस की सदारत आमील साहब शेख अली असगर बुरहानपुर वाला एवं शेख सैफुद्दीन मोरबी वाला ने की। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।
देशभक्ति की धुनों के साथ निकला जुलूस –
जुलूस की अगवानी फखरी स्काउट बैंड ने की। बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों, राष्ट्रगीत एवं सामाजिक संदेशों से जुड़ी धुनें प्रस्तुत की गईं। इससे पूरे जुलूस में देशप्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश देखने को मिला। वहीं मदरसा सफदरिया के बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं के माध्यम से देशभक्ति, स्वच्छता, जल संरक्षण, अन्न की बर्बादी रोकने तथा शांति और सद्भाव का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियां जुलूस में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं।बुरहानी गार्ड्स और पुलिस ने संभाली व्यवस्था –
जुलूस की सुचारु व्यवस्था के लिए समाज के स्वयंसेवकों बुरहानी गार्ड्स के साथ पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं संभालीं। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि जुलूस के दौरान स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जुलूस का शहर में विभिन्न समाजों, संस्थाओं, राजनीतिक दलों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव की भावना मजबूत होती दिखाई दी।
पैगंबर की शिक्षाएं मानवता और करुणा का संदेश देती हैं –
समाज समन्वयक मुर्तजा मिठाईवाला ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का जीवन उनकी शिक्षाओं, करुणा, न्याय और इंसानियत के मूल्यों पर आधारित है। उनकी शिक्षाएं आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि मिलादुन्नबी हमें उनकी शिक्षाओं पर अमल करने तथा देश और समाज में सकारात्मक योगदान देने वाला जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में समाज के सचिव मुस्तफा तेलवाला ने सभी समाजजनों, अतिथियों, प्रशासन एवं सहयोग करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Post Views: 4
#Bohra Samaj #eidmilad #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान

August 25, 2026

श्रावण के अंतिम सोमवार पर सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल की भव्य शाही सवारी, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा जावरा

August 24, 2026

उज्जैन से जावरा डाक कावड़ 5 घंटे 55 मिनट में पूरी, बाबा जागनाथ का शिप्रा जल से हुआ अभिषेक

August 23, 2026
Don't Miss
खेल

बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान

By EditorAugust 25, 2026

– एसजीएफआई संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन, बास्केटबॉल टीम अब शहडोल में राज्य स्तर…

जावरा में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया मिलादुन्नबी, बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस

August 25, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026

श्रावण के अंतिम सोमवार पर सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल की भव्य शाही सवारी, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा जावरा

August 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान

August 25, 2026

जावरा में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया मिलादुन्नबी, बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस

August 25, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.