• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में किसानों और कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और फसल बीमा पर जताया आक्रोश

August 6, 2026

36 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा : सिंदुरकिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

August 6, 2026

65 हजार रुपए भाड़ा न देने का आरोप, ट्रक चालक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

August 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, August 6
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»36 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा : सिंदुरकिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
क्राइम न्यूज़

36 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा : सिंदुरकिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

EditorBy EditorAugust 6, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– छह माह पुराने छेड़छाड़ प्रकरण की रंजिश में हुई थी शहनवाज उर्फ साहिल की हत्या
– पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी की मदद से आरोपी को दबोचा
जावरा। बड़ावदा पुलिस ने ग्राम सिंदुरकिया में हुए चर्चित शहनवाज उर्फ साहिल हत्याकांड का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को चौकी हाटपिपलिया क्षेत्र के ग्राम सिंदुरकिया स्थित मिडिल स्कूल के पास बापूसिंह की पड़त भूमि पर शहनवाज उर्फ साहिल पिता शहजाद शाह का शव मिला था। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल इनपुट, मुखबिर तंत्र तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी ईश्वर उर्फ छोटू पिता रामचन्द्र आद्रा (19 वर्ष), निवासी ग्राम सिंदुरकिया को घटना के लगभग 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।छेड़छाड़ को लेकर थी रंजिश इसलिए उतारा मौत के घाट –
पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि करीब छह माह पहले मृतक द्वारा उसकी कथित भाभी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले को लेकर वह रंजिश रखता था। घटना वाले दिन इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से कई वार कर शहनवाज की हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
इन पुलिस अधिकारियों व जवानों की भूमिका रही सराहनीय –
इस अंधे कत्ल का खुलासा करने में निरीक्षक संतोष चौरसिया, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक मोहम्मद अयुब खान, निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर डीगा, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, उप निरीक्षक कुलदीप डाबी, उप निरीक्षक जगदीश कुमावत, सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक शहजाद खान, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र बारिया, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक गोपालसिंह, आरक्षक बालुसिंह, आरक्षक रामप्रसाद मीणा, आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक आदिल, आरक्षक पवन परमार, आरक्षक रोशनलाल, प्रधान आरक्षक दिलीप राव, आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक प्रकाश भास्कर, आरक्षक रविन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण, प्रधान आरक्षक ललित जगावत, सैनिक संग्राम सिंह तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा एवं आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

Post Views: 7
#crime news #jaora news today #MPPOLICE #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में किसानों और कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और फसल बीमा पर जताया आक्रोश

August 6, 2026

65 हजार रुपए भाड़ा न देने का आरोप, ट्रक चालक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

August 5, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

August 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में किसानों और कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और फसल बीमा पर जताया आक्रोश

By EditorAugust 6, 2026

– फसल बीमा घोटाले, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों पर सेंकड़ो…

36 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा : सिंदुरकिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

August 6, 2026

65 हजार रुपए भाड़ा न देने का आरोप, ट्रक चालक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

August 5, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

August 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में किसानों और कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और फसल बीमा पर जताया आक्रोश

August 6, 2026

36 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा : सिंदुरकिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

August 6, 2026

65 हजार रुपए भाड़ा न देने का आरोप, ट्रक चालक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

August 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.