– सत्र 2025–26 के सेवा प्रकल्पों और उपलब्धियों का दस्तावेज़ बनी ‘कर्मपथ’
– अंतरराष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजे गए MJF लायन यश जैन एडवोकेट
जावरा। लायंस क्लब जावरा के 55वें चार्टर दिवस एवं संस्थापन समारोह में सेवा, समर्पण और संगठन की गौरवशाली यात्रा को नई पहचान मिली। इस अवसर पर सत्र 2025–26 के अध्यक्ष MJF लायन यश जैन एडवोकेट के नेतृत्व में वर्षभर संचालित सेवा प्रकल्पों, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक उपलब्धियों का संकलन “कर्मपथ” पत्रिका के रूप में समाज को समर्पित किया गया।
समारोह में मल्टीपल काउंसिल मेंबर MJF लायन प्रवीण वशिष्ठ, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं शपथ अधिकारी MJF लायन योगेंद्र रूनवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन राजेंद्र गर्ग तथा रीजन चेयरपर्सन लायन शैलेन्द्र पांडे ने संयुक्त रूप से “कर्मपथ” पत्रिका का विधिवत विमोचन किया।
कर्मपथ केवल पत्रिका नहीं सेवाकार्यो का जीवंत दस्तावेज –
इस अवसर पर अपने संबोधन में MJF लायन यश जैन एडवोकेट ने कहा कि “कर्मपथ केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि सेवा-संकल्प, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठन की गौरवशाली उपलब्धियों का जीवंत दस्तावेज़ है।” उन्होंने बताया कि पत्रिका में वर्षभर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविरों, समाजहित के सेवा कार्यों तथा क्लब की विभिन्न उपलब्धियों का विस्तृत संकलन किया गया है, जो आने वाली पीढय़िों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
स्वर्णिम कार्याकल में दर्ज हुए सेवा कार्य –
मुख्य अतिथियों ने सत्र 2025–26 के दौरान किए गए सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे “उपलब्धियों से परिपूर्ण स्वर्णिम कार्यकाल” बताया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब जावरा ने “We Serve” के ध्येय वाक्य को जनसेवा के माध्यम से सार्थक रूप दिया है।
ईंटरनेशनल पिन से किया सम्मान –
समारोह के दौरान लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए.पी. सिंह की ओर से प्रदान किए गए प्रशस्ति-पत्र एवं इंटरनेशनल पिन से MJF लायन यश जैन एडवोकेट का सम्मान भी किया गया। इसे पूरे लायंस परिवार और जावरा नगर के लिए गर्व का क्षण बताया गया।
यश ने जताया आभार –
कार्यक्रम के अंत में MJF लायन यश जैन एडवोकेट ने वर्षभर सहयोग देने वाले क्लब के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, वरिष्ठ लायंस, दानदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और विश्वास से ही सेवा की यह गौरवशाली यात्रा संभव हो सकी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

