• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, September 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»अब नहीं चलेगी लापरवाही ! एक माह में बंद होंगे सभी अवैध कट, फोरलेन पर झाडय़िां हटेंगी, हादसों पर लगाम कसने उतरा प्रशासन
रतलाम

अब नहीं चलेगी लापरवाही ! एक माह में बंद होंगे सभी अवैध कट, फोरलेन पर झाडय़िां हटेंगी, हादसों पर लगाम कसने उतरा प्रशासन

EditorBy EditorJuly 30, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– एसपी अमित कुमार ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी हॉटस्पॉट पर संयुक्त निरीक्षण
– स्कूल बसों की जांच और ओवरस्पीड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।
रतलाम। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा के मामलों में अब किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। जिले के सभी अनाधिकृत कट एक माह के भीतर बंद करने, लेबड़-जावरा एवं जावरा-नयागांव फोरलेन पर झाडिय़ों और नालियों की तत्काल सफाई कराने, ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई तेज करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए।
कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी महेंद्र चौहान सहित परिवहन, एमपीआरडीसी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।दुर्घटनों को रोकना केवल पुलिस ही नहीं संबंधित सभी विभागों की जवाबदारी –
बैठक में एसपी अमित कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी संबंधित विभागों की संयुक्त जवाबदेही है। उन्होंने लेबड़-जावरा एवं जावरा-नयागांव फोरलेन मार्ग पर उगी झाडय़िों और बंद नालियों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि वाहन चालकों की दृश्यता बेहतर हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। साथ ही एमपीआरडीसी को पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकरों की तत्काल मरम्मत कराने के लिए कहा।
एक माह के अंदर बंद होंगे सभी अनाधिकृत कट –
बैठक का सबसे बड़ा फैसला जिलेभर के सभी अनाधिकृत कटों को एक माह के भीतर बंद करने का रहा। प्रशासन का मानना है कि अवैध कट सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं, इसलिए अब इनके खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।स्कूल बसों की नियमित जांच के आदेश –
जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्कूल बसों की नियमित जांच की जाए, अवैध बस स्टॉप पर सख्त कार्रवाई हो तथा ओवरस्पीड वाहनों को नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जिले में नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनका सुधार, रेड स्पॉट की समीक्षा तथा प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
हॉट स्पॉट की कमियों का सुधारा जाए –
एसपी ने स्पष्ट किया कि अब सड़क दुर्घटना संभावित सभी हॉटस्पॉट पर पुलिस, परिवहन विभाग और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम नियमित भ्रमण करेगी। मौके पर जाकर कमियों की पहचान की जाएगी और तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गोल्डन ऑवर में मिले उपचार –
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय यह भी लिया गया कि 108 एंबुलेंस सेवा का एक प्रतिनिधि पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात रहेगा, ताकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी के एंबुलेंस रवाना हो सके और घायलों को “गोल्डन ऑवर” के भीतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के बाहर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

Post Views: 69
#forlane #MPRDC #Ratlam news today #spratlam #trafick
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

आलोट पुलिस की कार्रवाई : एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोगी 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त

August 26, 2026

कालूखेड़ा में 2.495 किलो MD ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, 2.70 करोड़ का मशरूका जब्त

August 25, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.