– ISKCON के तत्वावधान में दोपहर 3 बजे मठ मंदिर से निकलेगी ऐतिहासिक रथ यात्रा, नगरभर में होगा भव्य स्वागत, आरती और पुष्पवर्षा
जावरा। जावरा नगर के धार्मिक इतिहास में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ ((ISKCON)) के तत्वावधान में आयोजित यह ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा रविवार, 26 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे मठ मंदिर, रपट रोड, जावरा से प्रारंभ होगी। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, उनके बड़े भाई श्री बलभद्र एवं बहन माता सुभद्रा भव्य सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। यात्रा मठ मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा मालीपुरा, जवाहर पथ, पीपली बाजार, सोमवारिया, आज़ाद चौक, नीम चौक, कोठी बाजार, बजाजखाना, जागनाथ महादेव मंदिर एवं बंगला मार्ग से होते हुए पुन: मठ मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।
यात्रा का होगा भव्य स्वागत –
यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य आरती, पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया जाएगा। पूरे मार्ग को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु भगवान के जयकारों से पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में रंग देंगे। आयोजन समिति ने नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक एवं पावन रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

