– हुसैन टेकरी रोड क्षेत्र की घटना, सूचना मिलते ही 8 सदस्यीय DRC टीम मौके पर पहुंची और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला की बचाई जान
जावरा। जावरा में गुरुवार को होमगार्ड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। हुसैन टेकरी रोड स्थित आखरी मोहल्ला निवासी अमतुल पति रशीद शाह (उम्र 40 वर्ष) कुएं में गिर गई थीं। सूचना मिलते ही होमगार्ड की डिजास्टर रिस्पांस सेंटर (DRC) टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और महिला को सुरक्षित एवं जीवित बाहर निकाल लिया।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड रोशनी बिलवाल ने बताया कि सुबह 9.45 बजे DRC टीम जावरा को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला कुएं में गिर गई है। सूचना मिलते ही टीम प्रभारी देवराम चौधरी अपने 8 सदस्यीय रेस्क्यू दल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरी टीम ने सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान नियमानुसार घटना की सूचना स्ष्टष्ट भोपाल को भी दूरभाष के माध्यम से दर्ज कराई गई।
टीम के साहस को सराहा –
महिला को जीवित बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने होमगार्ड ष्ठक्रष्ट टीम की तत्परता और साहस की सराहना की। समय पर पहुंचकर किए गए इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बड़ा हादसा टल गया और एक महिला की जान बच गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रमुख बातें –
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



