• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा कोर्ट परिसर में छत गिरने के अगले ही दिन चला बुलडोजर, कोर्ट परिसर का जर्जर भवन गिराया गया

July 23, 2026

जावरा : रास्ता बंद, खेतों तक पहुंच मुश्किल… किसानों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 23, 2026

जावरा सिविल अस्पताल में शुरू हुई नि:शुल्क रीकैनलाइजेशन ऑपरेशन सुविधा, नि:संतान दंपतियों को मिलेगा बड़ा लाभ

July 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा-पिपलौदा को शिक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात: जर्जर स्कूल, छात्रावास, विज्ञान लैब और खेल मैदान निर्माण को मिली मंजूरी
जावरा

जावरा-पिपलौदा को शिक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात: जर्जर स्कूल, छात्रावास, विज्ञान लैब और खेल मैदान निर्माण को मिली मंजूरी

EditorBy EditorJuly 23, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 5 वर्षों में 80 करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां, ढोढर-सुजापुर में बालिका छात्रावास जल्द होंगे शुरू
– विधानसभा में विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर सरकार ने दी जानकारी, कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी
जावरा/भोपाल। जावरा और पिपलौदा विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने जर्जर विद्यालयों के निर्माण, छात्रावास, विज्ञान प्रयोगशालाओं, कम्ंप्यूटर कक्षों और खेल मैदानों सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं पर भी तेजी से अमल शुरू हो गया है।
5 वर्षों में 80 करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां –
विधानसभा में विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृतियां दी गई हैं। मंत्री ने बताया कि जावरा एवं पिपलौदा के सांदीपनि विद्यालयों के साथ-साथ जर्जर स्कूल भवनों के निर्माण एवं उन्नयन को मंजूरी दी गई है। ग्राम उणी में नए प्राथमिक विद्यालय की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा 2 प्राथमिक विद्यालय, 2 माध्यमिक विद्यालय, 24 बालिका शौचालय, 7 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशालाएं तथा खेल मैदान निर्माण के कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।
ढोढर सुजापुर बालिका छात्रावास के लिए मिला बजट, जल्द होगा निर्माण –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जावरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ढोढर और सुजापुर में बालिका छात्रावास निर्माण की घोषणा की गई थी। सरकार ने इन दोनों छात्रावासों के लिए बजट उपलब्ध करा दिया है और डीपीआर सहित अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं जारी हैं। वहीं पिपलौदा में दिव्यांग छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।
जिले का 4 लाख हैक्टेयर रकबा ऑनलाईन दर्ज –
इसी दौरान विधायक डॉ. पांडेय के एक अन्य प्रश्न के उत्तर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि जिले का कुल राजस्व रकबा 4 लाख 86 हजार 967 हेक्टेयर ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है। पिछले पांच वर्षों में राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित 3 लाख 65 हजार आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1 लाख 16 हजार खसरा नकल तथा 1 लाख नामांतरण के आवेदन शामिल हैं।

Post Views: 9
#DrRajendraPandey #jaora news today #MohanYadav #MPNEWS #piploda #SchoolDevelopment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा कोर्ट परिसर में छत गिरने के अगले ही दिन चला बुलडोजर, कोर्ट परिसर का जर्जर भवन गिराया गया

July 23, 2026

जावरा : रास्ता बंद, खेतों तक पहुंच मुश्किल… किसानों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 23, 2026

जावरा सिविल अस्पताल में शुरू हुई नि:शुल्क रीकैनलाइजेशन ऑपरेशन सुविधा, नि:संतान दंपतियों को मिलेगा बड़ा लाभ

July 23, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा कोर्ट परिसर में छत गिरने के अगले ही दिन चला बुलडोजर, कोर्ट परिसर का जर्जर भवन गिराया गया

By EditorJuly 23, 2026

– जावरा कोर्ट परिसर में छत गिरने के एक दिन बाद प्रशासन की कार्रवाई, जर्जर…

जावरा : रास्ता बंद, खेतों तक पहुंच मुश्किल… किसानों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 23, 2026

जावरा सिविल अस्पताल में शुरू हुई नि:शुल्क रीकैनलाइजेशन ऑपरेशन सुविधा, नि:संतान दंपतियों को मिलेगा बड़ा लाभ

July 23, 2026

प्रतिबंध के बावजूद जावरा में बिक रहे वेप! स्कूली बच्चों तक पहुंचा निकोटिन का जाल, आखिर कार्रवाई कब ?

July 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा कोर्ट परिसर में छत गिरने के अगले ही दिन चला बुलडोजर, कोर्ट परिसर का जर्जर भवन गिराया गया

July 23, 2026

जावरा : रास्ता बंद, खेतों तक पहुंच मुश्किल… किसानों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 23, 2026

जावरा सिविल अस्पताल में शुरू हुई नि:शुल्क रीकैनलाइजेशन ऑपरेशन सुविधा, नि:संतान दंपतियों को मिलेगा बड़ा लाभ

July 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.