• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»Jaora Public School में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, विद्यार्थियों ने भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश
जावरा

Jaora Public School में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, विद्यार्थियों ने भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश

EditorBy EditorJuly 16, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Screenshot
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

-जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा जावरा पब्लिक स्कूल, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुई रथयात्रा
– नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, डायरेक्टर व प्राचार्य ने खींचा रथ
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस आध्यात्मिक आयोजन में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे विद्यालय परिसर में जय जगन्नाथ के जयघोष, भजन और संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया।
सुसज्जित रथ में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की आकर्षक प्रतिमाएं विराजमान थीं। विद्यालय के डायरेक्टर विनोद मूणत, कमल मूणत एवं प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने विद्यार्थियों के साथ श्रद्धापूर्वक रथ खींचकर आयोजन का शुभारंभ किया। रथयात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देती हैं जगन्नाथ यात्रा –
इस अवसर पर डायरेक्टर  विनोद मूणत ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा प्रेम, सेवा, समानता और मानवता का संदेश देती है तथा ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे का प्रभावी माध्यम हैं। डायरेक्टर श्री कमल मूणत ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि संस्कारों का मंदिर भी है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में सहयोग, अनुशासन, श्रद्धा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
शिक्षा के साथ संस्कृातिक मूल्यों को समृद्ध करना उद्देश्य –
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एकता, समर्पण और सेवा का संदेश देती है। ऐसे आयोजन को लेकर विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर विद्यालय एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। यह आयोजन सभी के लिए आध्यात्मिक आनंद, सांस्कृतिक चेतना और अविस्मरणीय अनुभव का प्रतीक बन गया।

Post Views: 7
#jagannath #jaora news today #JPS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026
Don't Miss
खेल

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

By EditorJuly 16, 2026

– जिला स्तर पर 8 खिलाड़ी चयनित, 7 ने संभाग स्तर के लिए किया क्वालीफाई…

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026

Jaora Public School में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, विद्यार्थियों ने भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश

July 16, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.