• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जवानों से लेकर पेड़ों तक : जावरा में बेटियों ने मनाया अनोखा रक्षाबंधन, 950 विद्यार्थियों ने दिया संदेश

August 27, 2026

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

“सैंपल लैब में, मिठाई बाजार में! रिपोर्ट आने तक निकल जाएगा त्योहार, फिर अमानक मिठाई पर कार्रवाई का क्या मतलब ? “

August 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, August 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»विश्व जनसंख्या दिवस पर जावरा में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह
जावरा

विश्व जनसंख्या दिवस पर जावरा में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

EditorBy EditorJuly 11, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– शिविर में चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया प्रेरक संदेश।
– डॉ दीपक पालडिय़ाने मानव सेवा को समर्पित किया अपना जन्मदिन
जावरा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सिविल हॉस्पिटल जावरा में सेवा और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालडय़िा ने अपना जन्मदिन केक काटने के बजाय मानव सेवा को समर्पित करते हुए विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कराया। शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, वहीं विश्व जनसंख्या दिवस के तहत आयोजित नसबंदी शिविर में डॉ. पालडय़िा ने स्वयं 22 सफल नसबंदी ऑपरेशन कर सेवा का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. किरण वाडिवा के मार्गदर्शन तथा डॉ. दीपक पालडय़िा के निर्देशन में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया। प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि शिविर की शुरुआत डॉ. नरेंद्र वर्मा के रक्तदान से हुई। वहीं रामनिवास पाटीदार ने 22वीं बार, शिवराज सिंह तोमर ने आठवीं बार तथा राकेश चावरे और पूजा मसीहा सहित कई जागरूक नागरिकों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत अभियान से जुड़कर दूसरों के जीवन को बचाने का संकल्प लिया।
रक्तदान नया जीवन देने का माध्यम –
डॉ. दीपक पालडिय़ा ने इस अवसर पर कहा कि “रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन भारत सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र भट्ट, जिला चिकित्सालय रतलाम ब्लड बैंक प्रभारी कमलेश यादव तथा लैब टेक्नीशियन हिम्मत सिंह का विशेष योगदान रहा। सभी के समन्वित प्रयासों से शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
हुए 22 नसबंदी ऑपरेशन –
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दीपक पालडिय़ा ने 22 सफल नसबंदी ऑपरेशन भी किए। इस दौरान उन्होंने परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से छोटे परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

Post Views: 50
#blood camp #health #jaora news today #World Population Day
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जवानों से लेकर पेड़ों तक : जावरा में बेटियों ने मनाया अनोखा रक्षाबंधन, 950 विद्यार्थियों ने दिया संदेश

August 27, 2026

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

“सैंपल लैब में, मिठाई बाजार में! रिपोर्ट आने तक निकल जाएगा त्योहार, फिर अमानक मिठाई पर कार्रवाई का क्या मतलब ? “

August 26, 2026
Don't Miss
जावरा

जवानों से लेकर पेड़ों तक : जावरा में बेटियों ने मनाया अनोखा रक्षाबंधन, 950 विद्यार्थियों ने दिया संदेश

By EditorAugust 27, 2026

– पुलिस बटालियन में जवानों की कलाई पर बांधी राखी, विद्यालय में राखी मेकिंग-ड्राइंग प्रतियोगिता…

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

“सैंपल लैब में, मिठाई बाजार में! रिपोर्ट आने तक निकल जाएगा त्योहार, फिर अमानक मिठाई पर कार्रवाई का क्या मतलब ? “

August 26, 2026

आलोट पुलिस की कार्रवाई : एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोगी 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त

August 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जवानों से लेकर पेड़ों तक : जावरा में बेटियों ने मनाया अनोखा रक्षाबंधन, 950 विद्यार्थियों ने दिया संदेश

August 27, 2026

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

“सैंपल लैब में, मिठाई बाजार में! रिपोर्ट आने तक निकल जाएगा त्योहार, फिर अमानक मिठाई पर कार्रवाई का क्या मतलब ? “

August 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.